फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: बिना कागजात के 44 लाख का सोना लेकर घूम रहा युवक पकड़ा, इटारसी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने की कार्रवाई

Tue, 31 Oct 2023 08:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में चुनाव के चलते पुलिस सघन तलाशी अभियान चलाकर अवैध रकम बरामद करने में लगी हुई है। वहीं, दूसरी ओर शातिर चोर सूने मकान को निशाना बनाने से नहीं चूक रहे।
विज्ञापन
जीआरपी ने पकड़ा 44 लाख का सोना। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जीआरपी ने इटारसी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक व्यवसायी से 40 लाख रुपये का सोना जब्त किया है। इसकी जानकारी जिला निर्वाचन समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस अधीक्षक रेल अरविंद तिवारी के निर्देश पर सभी रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इटारसी रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर जीआरपी की चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध यात्री की रोका गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम प्रकाश गुप्ता (45) निवासी न्यू जेल रोड भोपाल बताया। उसके पास मौजूद पिट्ठू बैग में छोटे-छोटे 44 पैकेट्स मिले, जिनके अंदर विभिन्न आकार और डिजाइन का सोना बरामद हुआ। इसका कुल वजन 614 ग्राम से अधिक निकला, जिनका बाजार मूल्य करीब 40 लाख रुपये होता है। प्रकाश से पूछताछ करने पर उसके पास कोई बिल और वैध कागजात नहीं मिले, जिसके बाद जीआरपी ने उक्त सोना जब्त कर लिया। इसकी सूचना आयकर विभाग, निर्वाचन अधिकारी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन


शातिर बदमाश से चोरी की स्कूटर और बैटरी बरामद
अशोका गार्डन पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की स्कूटर और बैटरी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि सोनिया कॉलोनी पुलिया के पास एक युवक स्कूटर पर सस्ते दामों पर बैठरी बेचने की फिराक में खड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम रानू उर्फ मशरूर (26) निवासी सिंधी कालोनी टीला जमालपुरा, हाल निवासी बागफरहत अफ्जा थाना ऐशबाग बताया। उसने बैटरी को मयूर विहार कॉलोनी अशोका गार्डन और स्कूटर को हनुमानगंज थाना क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने चोरी का वाहन और बैटरी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रिटायर्ड कर्मचारी के सूने मकान पर चोरों का धावा
अयोध्या नगर में रहने वाली एक रिटायर्ड कर्मचारी के सूने मकान पर चोरों ने धावा बोला और हजारों रुपये के जेवरात तथा सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कई अन्य स्थानों से भी चोर हजारों का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस के मुताबिक अमरजीत सिंह पवार रिटायर्ड शासकीय कर्मचारी हैं और मयूरी परिसर अयोध्या नगर में रहते हैं। बीती 22 अक्टूबर क वह पत्नी के साथ अपनी बेटी के पास मुंबई चले गए थे। सोमवार को तड़के करीब तीन बजे घर लौटे तो ताला टूटा मिला और अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखी अलमारियों के ताले भी टूटे हुए मिले। चैक करने पर अलमारियों में रखे पत्नी और बेटी के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें