फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की अपील का असर: सीएम मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो से किया सफर, दिया मितव्ययता का संदेश

Thu, 14 May 2026 09:47 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययता अपील के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में मेट्रो से यात्रा की और जनता से संवाद किया। उन्होंने ईंधन बचत, प्रदूषण नियंत्रण और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया तथा सरकारी काफिला भी कम करने की पहल की।
विज्ञापन
पीएम मोदी की अपील का असर, दिल्ली मेट्रो में सफर करते मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मितव्ययता और ईंधन बचत की अपील का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 मई को नई दिल्ली में आम नागरिक की तरह मेट्रो ट्रेन से यात्रा कर एक उदाहरण पेश किया।

सीएम यादव ने अपने कारकेड का उपयोग न करते हुए शिवाजी स्टेडियम से एयरोसिटी तक मेट्रो से सफर किया। इस दौरान उन्होंने सह-यात्रियों से आत्मीय संवाद भी किया और जनता के विचारों को जाना। यात्रियों ने मध्यप्रदेश की योजनाओं और विकास कार्यों की सराहना की, वहीं मुख्यमंत्री ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री ने इस यात्रा के माध्यम से स्वच्छ पर्यावरण, ईंधन बचत और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मेट्रो जैसे साधन न केवल समय की बचत करते हैं, बल्कि प्रदूषण कम करने और ऊर्जा संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह पहल ‘विकसित भारत’ और ‘ग्रीन मोबिलिटी’ के लक्ष्य को मजबूत करती है।

विज्ञापन


पढ़ें:  गर्मी और लोड से गर्म हो रहे ग्रिडों के पावर ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने के लिए लगाए कूलर

सीएम मोहन यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर मध्यप्रदेश सरकार गंभीरता से अमल कर रही है। इसके लिए एक गाइडलाइन भी तैयार की गई है, जिसके तहत वर्चुअल कैबिनेट बैठकों, कम वाहनों के उपयोग और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए पेट्रोल-डीजल की खपत कम करना आवश्यक है, ताकि देश की विदेशी निर्भरता घटे और संसाधनों की बचत हो सके। इसी दिशा में मंत्रियों और अधिकारियों को भी कम से कम वाहनों के उपयोग की सलाह दी गई है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अब उनके दौरों के दौरान वाहन रैली नहीं निकाली जाएगी और कारकेड को भी सीमित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें