फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेशः राज्य में बेटियों की आबरू खतरे में, विधानसभा में गृहमंत्री ने रखी चौंकाने वाली रिपोर्ट

Sat, 06 Mar 2021 11:58 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में बेटियों की आबरू खतरे में है, इस बात की पुष्टि विधानसभा में राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खुद की है। इस रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में हर दिन औसतन 15 बच्चियों या महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुईं हैं। साथ ही एक दिन में औसतन 16 बच्चियों के अपहरण किए गए। 1 अप्रैल 2020 से 12 फरवरी 2021 तक यानी 318 दिन में दुष्कर्म व अपहरण के कुल 10002 मामले पुलिस ने दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


विधायक सोहनलाल वाल्मीकि के सवाल के जवाब में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि इस अवधि में पूरे प्रदेश में महिलाओं व बालिकाओं के साथ दुष्कर्म के 4833 मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 5085 बच्चियों व 84 महिलाओं के अपहरण के मामले भी सामने आए हैं। इन मामलों में कुल 6767 आरोपियों को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें