फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में ब्रिटिश वैरिएंट : छह मरीजों में पाया गया नया स्ट्रेन, विदेश गए बगैर हुए संक्रमित

Fri, 05 Mar 2021 08:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

  • इंदौर में कोरोना के छह मरीजों में यूके वैरिएंट मिला
  • दिल्ली से आई जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई
  • कोरोना मरीज बढ़ते रहे तो नाइट कर्फ्यू लगाने पर होगा विचार
विज्ञापन
कोरोना का नया खतरा - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के इंदौर में छह लोगों में कोरोना का ब्रिटिश वैरिएंट मिलने से हड़कंप मच गया है। इन लोगों के विदेश जाने की भी कोई जानकारी नहीं है। इसके बावजूद ये कैसे यूके वैरिएंट की चपेट में आए, डॉक्टरों के लिए यह हैरान करने वाले मामला है। शहर में बढ़ते मरीजों को देखते हुए नाइट कर्फ्यू  लगाए जाने के आसार हैं। 

विज्ञापन


अचानक हार्ट अटैक से होने लगी मौतें, इसलिए दिल्ली भेजे थे सैंपल
इंदौर के नोडल कोविड अधिकारी अमित मालाकार के अनुसार पिछले माह 106 सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए थे। इनमें से छह में कोरोना के ब्रिटेन में मिले नए वायरस की पुष्टि हुई है। ये मरीज 10 से 15 फरवरी के बीच कोरोना संक्रमित हुए थे। इंदौर से 100 से ज्यादा सैंपल जांच के लिए इसलिए दिल्ली भेजे गए थे, क्योंकि 27 मरीजों की मौत अचानक हार्ट अटैक से हुई थी। अन्य सैंपल एसिम्टोमैटिक और कोरोना के कमजोर लक्षण वाले मरीजों के थे। 

पहले दो लोगों में मिला था यूके स्ट्रेन
इंदौर के दो लोगों में पहले भी यूके स्ट्र्रेन मिलने की पुष्टि हुई थी, हालांकि ये दोनों विदेश से लौटे थे। नए मामले चूंकि विदेश यात्रा से नहीं जुड़े हैं, इसलिए हैरान करने वाले हैं। जो छह लोग यूके  स्ट्रेन से संक्रमित मिले हैं, उनमें बच्चे व अधेड़ उम्र के लोग हैं। 
विज्ञापन


इन इलाकों के हैं छहों संक्रमित
यूके स्ट्रेन से पीड़ित मिले छह मरीजों में एक राजेंद्र नगर का, तीन तेजाजी नगर क्षेत्र के, एक  पलासिया का तथा एक प्रेम नगर क्षेत्र का है। छहों पुरुष है। इनका घरों में इलाज चल रहा है। 

तेजी से फैलता है यूके स्ट्रेन
इंदौर में यूके स्ट्रेन मिलना चिंताजनक है, क्योंकि यह तेजी से फैलता है। इसलिए इससे बचाव के उपाय करना जरूरी होंगे। इंदौर के संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि अब रोको-टोको अभियान काे ज्यादा ताकत से लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


लग सकता है नाइट कर्फ्यू 
अधिकारियों का कहना है कि शहर के हालात पर अगले कुछ दिन नजर रखी जाएगी। यदि संक्रमण बढ़ा तो नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार किया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें