फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स भोपाल में हाईटेक मेडिकल रिवोल्यूशन: अब 3D मॉडल से होगी सर्जरी की तैयारी, IOCL से हुआ बड़ा करार

Tue, 31 Mar 2026 06:01 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

एम्स भोपाल और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच हुए समझौते के तहत 3डी एनाटॉमी एवं पैथोलॉजी मॉडल गैलरी बनाई जाएगी। यह पहल सर्जरी को अधिक सटीक बनाने, मेडिकल शिक्षा को बेहतर करने और मरीजों को उनकी बीमारी समझाने में मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
एम्स भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में चिकित्सा शिक्षा और इलाज के क्षेत्र में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। एम्स भोपाल ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ सीएसआर फंडिंग के तहत 3डी एनाटॉमी एवं पैथोलॉजी मॉडल गैलरी स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है।इस गैलरी में सीटी और एमआरआई डेटा पर आधारित मरीज-विशिष्ट 3डी प्रिंटेड मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। इससे डॉक्टर और सर्जन ऑपरेशन से पहले ही शरीर के अंदर की जटिल संरचनाओं को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे, जिससे सर्जरी अधिक सटीक और सुरक्षित होगी।
विज्ञापन


मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए बनेगा लाइव लैब
यह गैलरी सिर्फ डॉक्टरों के लिए ही नहीं, बल्कि मेडिकल छात्रों के लिए भी एक उन्नत शैक्षणिक प्लेटफॉर्म साबित होगी। यहां वे वास्तविक केस-आधारित 3डी मॉडल के जरिए एनाटॉमी और पैथोलॉजी को गहराई से समझ पाएंगे।

यह भी पढ़ें-प्रदेश के 12 शिक्षक संगठन एक मंच पर, आठ अप्रैल से चरणबद्ध आंदोलन का एलान
विज्ञापन



मरीजों को भी मिलेगा फायदा
3डी मॉडल के जरिए मरीजों को अपनी बीमारी और इलाज की प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया जा सकेगा। इससे इलाज को लेकर उनकी समझ और भरोसा दोनों बढ़ेंगे। यह एमओयू एम्स भोपाल का पहला सीएसआर समर्थित समझौता है, जो हेल्थ सेक्टर में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-रेल मंत्रालय में बड़ा फर्जीवाड़ा, चांदी के नाम पर तांबे के पदक सप्लाई, सीबीआई ने FIR कर शुरू की जांच


वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ करार
समझौता कार्यक्रम एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक एवं सीईओ प्रो. (डॉ.) माधवानंद कर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस मौके पर संस्थान के वरिष्ठ डॉक्टरों और IOCL के अधिकारियों की मौजूदगी रही। प्रो. माधवानंद कर ने कहा कि यह पहल चिकित्सा शिक्षा और क्लिनिकल प्रैक्टिस में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देगी और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने में मददगार साबित होगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें