फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP WEATHER: भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में हुई तेज बारिश, बड़े तलाब का लेवल बढ़ा, आगे तेज बारिश का अलर्ट

Mon, 15 Jul 2024 09:04 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में तीन सिस्टम एक्टिव होने के वजह से कई जिलों में बारिश हुई है। वहीं राजधानी भोपाल के बड़े तालाब में पानी का स्तर 1659.25 फीट तक पहुंच गया है। इस सीजन में बड़ा तालाब में सवा फीट पानी बढ़ा है।
विज्ञापन
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
मध्य प्रदेश में तीन सिस्टम एक्टिव होने की वजह से प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत करीब 20 जिलों में सोमवार को तेज बारिश हुई। वहीं राजधानी भोपाल के बड़े तालाब में पानी का स्तर 1659.25 फीट तक पहुंच गया है। इस सीजन में बड़ा तालाब में सवा फीट पानी बढ़ा है।
मौसम विभाग ने भोपाल, राजगढ़, गुना, विदिशा के उदयगिरी और सिवनी में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। शाजापुर, अशोकनगर, सागर, रायसेन के भीमबैठिका और सांची, दतिया के रतनगढ़, भिंड, ग्वालियर, शिवपुरी में मध्यम गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान है।
विज्ञापन


भोपाल के जलस्रोतों में बढ़ रहा जल स्तर
भोपाल में सोमवार को सुबह 5 बजे तेज बारिश हुई। 7 बजे तक रुक-रुककर बारिश का दौर चलता रहा। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में अब तक 345 मिमी यानी,  बारिश होने की वजह से जलस्रोतों में भी पानी आ रहा है। सोमवार सुबह कोलांस नदी में 4 फीट पानी बढ़ने से बड़ा तालाब का जलस्तर 0.25 फीट बढ़ गया है। अब डैम का लेवल 1659.25 फीट तक पहुंच गया है। 

राजधानी के  बड़े तालाब में सवा फीट पानी बढ़ा
राजधानी भोपाल के बड़े तालाब में पानी का स्तर 1659.25 फीट तक पहुंच गया है। इस सीजन में बड़ा तालाब में सवा फीट पानी बढ़ा है। इसका फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट है। यानी, यह करीब 8 फीट खाली है।
कलियासोत में फुल टैंक लेवल पानी का लेवल 1659 फीट है। अभी इसमें 1647.63 फीट पानी आ गया है। वहीं केरवा डैम का फुल टैंक लेवल 1673 फीट है, जबकि इसमें अभी 1651.50 फीट पानी है। कोलार डैम का कुल वॉटर लेवल 1516.40 फीट है। सोमवार दोपहर तक लेवल 1481.29 फीट है। डैम को फुल भरने में अभी काफी पानी की जरूरत है। कैचमेंट एरिया में तेज बारिश होने से लेवल लगातार बढ़ने लगेगा।

जाने कहां कितनी हुई बारिश
खरगोन    1.77 इंच, सागर    1.74, मंडला    1.41,छिंदवाड़ा    1.33,सिवनी    0.81,रतलाम    0.74, बैतूल    0.56, खंडवा    0.55,नरसिंहपुर    0.55, नर्मदापुरम    0.37,उमरिया    0.08,टीकमगढ़    0.07,धार    0.04,रायसेन    0.03, दमोह    0.03,

प्रदेश के बड़े शहरों में बारिश
भोपाल-      0.53 इंच 
इंदौर-        0.10 इंच
ग्वालियर-    0.03 इंच
जबलपुर-    0.01 इंच
उज्जैन-      0.13 इंच

मंडला में सबसे ज्यादा हुई बारिश
सोमवार को शाम तक मंडला में सबसे ज्यादा 1 इंच बारिश हुई। रतलाम में भी तेज बारिश हुई। यहां भी करीब 1 इंच बारिश हुई है। छिंदवाड़ा, जबलपुर में आधा इंच के करीब पानी गिरा। इंदौर, सीहोर, भोपाल, रतलाम, मुरैना, नरसिंहपुर, सागर, उमरिया, धार, ग्वालियर, नर्मदापुरम, खरगोन, रतलाम, शिवपुरी समेत अन्य जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग का अलर्ट
 विदिशा,उदयगिरि, सागर, दमोह, जबलपुर,भेड़घाट, देवास, धार,मांडू, दक्षिण पश्चिम नर्मदापुरम, मंदसौर में बिजली के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।साथ ही दतिया,रतनगढ़, ग्वालियर, भिंड, नीमच, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, बैतूल, टीकमगढ़, हरदा, उत्तर और दक्षिण-पूर्व नर्मदापुरम, पचमढ़ी, खंडवा ओंकारेश्वर, मंडलाकान्हा, बालाघाट पेंच, इंदौर एपी नरसिंहपुर, सीहोर, रतलाम, अशोकनगर में बिजली के साथ मध्यम वर्षा होने की संभावना है और भोपाल बैरागढ़एपी, गुना, निवाड़ी ओरछा, छतरपुर खजुराहो, रायसेन भीमबेटिका सांची, राजगढ़, आगर, शाजापुर, उज्जैन महाकालेश्वर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी बावनगजा में बिजली के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। खरगोन महेश्वर, बुरहानपुर, पन्ना टीआर, कटनी, श्योपुर कलां, शिवपुरी, डिंडोरी, अनूपपुर अमरकंटक  बारिश होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें