फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP में आज फिर झमाझम: 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सागर-रीवा-शहडोल संभाग पर सबसे ज्यादा असर

Thu, 27 Aug 2026 07:08 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में मानसून सक्रिय है। गुरुवार को 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। सागर, रीवा और शहडोल संभाग में ढाई से चार इंच तक बारिश हो सकती है। 29 अगस्त से तेज बारिश पर ब्रेक के आसार हैं, जबकि सितंबर की शुरुआत में मानसून फिर सक्रिय हो सकता है।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल समेत मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। गुरुवार को प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सागर, रीवा और शहडोल संभाग में बारिश का असर ज्यादा रहने की संभावना है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान ढाई से चार इंच तक पानी गिर सकता है। भारी बारिश वाले जिलों में शिवपुरी, विदिशा, गुना, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, उमरिया, शहडोल, मंडला और अनूपपुर शामिल हैं। इसके अलावा भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से तेज बारिश हो सकती है।भोपाल में बुधवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। देर रात तक बारिश का दौर जारी रहा। सीहोर में तेज बारिश के साथ दिन में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन



29 अगस्त से बारिश पर लगेगा ब्रेक
मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 अगस्त को प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद 29 और 30 अगस्त को तेज बारिश से राहत मिलने के आसार हैं। मानसून ट्रफ, कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण की सक्रियता के कारण अभी बारिश हो रही है। दो दिन बाद सिस्टम कमजोर होगा। हालांकि सितंबर की शुरुआत में एक बार फिर बारिश तेज होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-भोपाल के रहवासी इलाके में पहली बड़ी कार्रवाई: गौतम नगर का ओयो होटल सील, बरसते पानी में रहवासियों का पैदल मार्च
विज्ञापन



39 जिलों में अब भी बारिश की कमी
प्रदेश में अच्छी बारिश के बावजूद कई जिलों में सामान्य से कम पानी गिरा है। पूर्वी मध्यप्रदेश के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में कुल मिलाकर करीब 19 प्रतिशत तक बारिश की कमी बताई गई है। बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सिवनी, टीकमगढ़ और डिंडोरी समेत कई जिलों में 3 से 50 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है। पश्चिमी हिस्से के आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में भी सामान्य से 3 से 49 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है।

16 जिलों में सामान्य से ज्यादा पानी
इसके विपरीत अनूपपुर, डिंडोरी, निवाड़ी, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, गुना, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन और राजगढ़ में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-ईद मिलादुन्नबी पर भोपाल में जुलूस: बुर्के में महिलाओं ने दिखाए तलवारबाजी के करतब, पुराने-नए शहर में उमड़ी भीड़

जून की कमी अब भी पूरी नहीं
जून में प्रदेश में सामान्य से करीब 14 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। जुलाई में शुरुआती दौर में तेज बारिश के कारण स्थिति सुधरी और जुलाई का बारिश कोटा पूरा हो गया। इसके बाद मानसून में दो बार ब्रेक आया, जिससे कई दिनों तक बारिश कम रही। अगस्त के अंतिम सप्ताह में सक्रिय हुए मजबूत सिस्टम ने फिर बारिश कराई, लेकिन पूरे मानसून सीजन में अब भी करीब 13 प्रतिशत बारिश की कमी बनी हुई है। मध्यप्रदेश में सामान्य मानसूनी बारिश करीब 37.3 इंच मानी जाती है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे जिलों में सामान्य बारिश करीब 38 से 39 इंच के आसपास रहती है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें