फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haj Yatra: अकीदत की एक और उड़ान, प्रदेश की तीसरी और आखिरी फ्लाइट में रवाना हुए कई जिलों के हाजी

Wed, 22 May 2024 01:11 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

बुधवार अल सुबह रवाना हुई इस फ्लाइट में प्रदेश के कई जिलों के हाजी शामिल थे। बाकी हाजियों की रवानगी का सिलसिला अब मुंबई एयरपोर्ट से 26 मई से शुरू होगा।
विज्ञापन
हज यात्रा पर रवाना हुए लोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के हाजियों की उड़ान का सिलसिला दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। दो चरणों में जाने वाली यह प्रदेश की अंतिम हज उड़ान थी। बुधवार अल सुबह रवाना हुई इस फ्लाइट में प्रदेश के कई जिलों के हाजी शामिल थे। बाकी हाजियों की रवानगी का सिलसिला अब मुंबई एयरपोर्ट से 26 मई से शुरू होगा। इसके लिए हाजियों और उनके परिजन का मुंबई का रुख होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


प्रदेश से इस साल हज यात्रा में करीब 7500 हाजी शामिल होंगे। इनमें से करीब 250 हाजी इंदौर एयरपोर्ट से रवाना हो चुके हैं। इस काफिले में इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम, मंदसौर, धार, झाबुआ, खरगोन,  बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर आदि जिलों के हाजी शामिल थे। इसके बाद दूसरे चरण में भोपाल एयरपोर्ट से दो फ्लाइट के जरिए करीब 365 हाजी सऊदी अरब रवाना हुए हैं। 

इसलिए चुना मुंबई
प्रदेश के अधिकांश हाजी मुंबई एयरपोर्ट से अपना हज सफर शुरू करेंगे। मुंबई और प्रदेश के इंबोर्केशन पॉइंट से सफर खर्च में करीब 68 हजार रुपए का अंतर है। इसके चलते लोगों ने मुंबई इंबोर्केशन को चुना है। मुंबई से 26 मई से हाजियों की रवानगी शुरू होगी। 9 जून तक जारी रहने वाले इस सिलसिले मे करीब 101 फ्लाइट जाएंगी।
विज्ञापन


करेंगे देश के विकास और खुशी के लिए दुआएं
भोपाल एयरपोर्ट पर हाजियों को रुखसत करने पहुंचे मप्र राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष रफत वारसी ने हाजियों का फूल देकर इस्तकबाल किया। इस दौरान उन्होंने हाजियों से गुजारिश की है कि इस मुकद्दस सफर के दौरान वे मक्का और मदीना में की जाने वाली इबादत में देश के विकास, अमान, सुकून और खुशियों के लिए दुआएं जरूर करें।

खराब रोड ने सताया, अव्यवस्था ने रुलाया
साल में एक बार आबाद होने वाले प्रदेश हज हाउस में अव्यवस्थाओं का जमावड़ा लगा दिखाई दिया। कई हाजियों और उनके परिजन ने कहा कि हज हाउस का पहुंच मार्ग बुरे हालात में है। यहां खुदी पड़ी सड़कों पर पैबंद लगाए गए थे, जिनसे धूल के गुबार उड़ रहे थे। देर रात शुरू होने वाले सफर के लिए स्ट्रीट लाइट भी नदारद थी। हज हाउस में लोगों को पानी और माकूल ठंडक के इंतजाम भी नहीं मिल पाए।
विज्ञापन


(भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें