फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर हादसा: घायलों से मिले सीएम मोहन यादव, मुफ्त इलाज के निर्देश; बोले- दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

Mon, 19 Oct 2026 05:32 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जयारोग्य अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और सभी को नि:शुल्क इलाज देने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएम के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी थे।  
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से श्रद्धालुओं की मौत और कई लोगों के घायल होने की घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को ग्वालियर पहुंचे। उन्होंने जयारोग्य अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर और नि:शुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाए। उपचार और देखभाल में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने घायलों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने चिकित्सकों से मरीजों की स्थिति के बारे में पूछा और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। डॉक्टरों के अनुसार, अधिकांश घायलों की हालत में पहले की तुलना में सुधार है, जबकि एक-दो गंभीर मरीजों की स्थिति पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: 70 फर्जी पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं, 100 से ज्यादा संदिग्ध, गिरफ्तारी सिर्फ सात, सिस्टम पर सवाल

जांच के निर्देश, दोषियों पर होगी कार्रवाई
अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर व्यक्ति की चिंता करती है और इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। जरूरत पड़ने पर एयर एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि मरीजों को आवश्यक उपचार मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को उपचार से जुड़ी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  गांवों में सफाई का मॉडल बनाया, अब शहर की चुनौती: वॉश ऑन व्हील्स वाले IAS अग्रिम कुमार संभालेंगे जबलपुर ननि
विज्ञापन


हादसे में 15 लोगों की मौत, 42 घायल  
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर मार्ग पर रविवार तड़के श्रद्धालुओं के साथ भीषण हादसा हुआ था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, धान से भरा एक ट्रक नो-एंट्री मार्ग पर पहुंच गया और श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 42 लोग घायल हुए। बताया गया कि ट्रक चीनौर-अमरोड़ मार्ग से करीब सात किलोमीटर तक आया था। हादसे के बाद जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए। जांच में यह भी देखा जाएगा कि प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहन कैसे पहुंचा और रास्ते में रोकने के लिए क्या इंतजाम थे। 

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश में चार आईएएस के तबादले: संस्कृति जैन की जगह रामप्रकाश अहिरवार होंगे भोपाल नगर निगम आयुक्त

नौ पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई 
हादसे के बाद ड्यूटी में लापरवाही के मामले में पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई। झांसी रोड के सीएसपी रवि भदौरिया को हटाया गया, जबकि थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव, गीतेश शर्मा, अभिषेक रघुवंशी, निरीक्षक राघवेंद्र जादौन, प्रधान आरक्षक सुशील द्विवेदी और आरक्षक किशन खन्ना, अनिल जैतपुरिया व पवन सेंगर को निलंबित किया गया। इस तरह कुल नौ पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई। हादसे के बाद प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने और सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें