फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री का बंगला घेराव: युवा कांग्रेस की पुलिस से झूमाझटकी,बोले-वेंटिलेटर पर MP की स्वास्थ्य व्यवस्था

Fri, 11 Sep 2026 05:34 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर युवा कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री के निवास का घेराव करने की कोशिश की। पुलिस की बैरिकेडिंग के दौरान कार्यकर्ताओं से झूमाझटकी हुई। कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निवास का घेराव करने की कोशिश की। प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई।
विज्ञापन


डॉक्टर-दवा-एम्बुलेंस की कमी का आरोप
युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया ने आरोप लगाया कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर और दवाइयों की कमी है। मरीजों को समय पर एम्बुलेंस तक नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली के कारण आम लोगों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है। घनघोरिया ने रीवा से लेकर भोपाल तक स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि स्वास्थ्य मंत्री अपनी जवाबदेही से बच रहे हैं। युवा कांग्रेस ने रीवा की घटना का हवाला देते हुए स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश का मौसम: क्या तीन दिन ब्रेक के बाद फिर लौट आया मानसून? आज 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सरकार से जवाब मांगते हुए प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आम जनता को इलाज, दवाइयों और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। इसके बावजूद सरकार की ओर से व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। युवा कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि जनता के स्वास्थ्य और जीवन के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में भोपाल जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित दुबे, राहुल मंडलोई, प्रदेश महासचिव रोहित राजोरिया, प्रदेश सचिव मोहित सक्सेना, नरेंद्र यादव, लोकेन्द्र शर्मा, जयंत जोशी, अनिकेत द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें