फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर शराब कांड पर CM का बड़ा एक्शन: बोले- किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे, अब पूरे MP में चलेगा नशा मुक्ति अभियान

Fri, 11 Sep 2026 05:16 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सागर की घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अवैध शराब के कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि अवैध शराब से जुड़े मुख्य आरोपी को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा सागर जिले में हुई दु:खद घटना और कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन को कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। शुक्रवार को सीएम ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध अतिक्रमण हटाने सहित आवश्यक कदम उठाए गए हैं, कार्रवाई में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि पुलिस टीम ने अवैध शराब के कारोबार से जुड़े मुख्य आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्त में ले लिया है। मध्यप्रदेश पुलिस ने अपनी दक्षता सिद्ध की है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। नशे की प्रवृत्ति को कम करने के लिए राज्य में बड़े पैमाने पर नशा मुक्ति अभियान संचालित किया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल: एक मठ के पते पर बने 40 पासपोर्ट, फर्जी दस्तावेजों से कर ली विदेश यात्रा; अब पुलिस वेरिफिकेशन पर सवाल

तीन विशेष टीमें कार्रवाई में जुटीं
बंडा में जहरीली शराब कांड से जुड़े आरोपियों की संपत्तियों की जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। तीन टीमें अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान: एक माह 12 कार्यक्रम, 17 सितंबर को लाभार्थियों के घर जलेंगे ‘आशीर्वाद के दीये’
विज्ञापन


 मकान और गोदाम निशाने पर
राजस्व रिकॉर्ड और प्रशासन के इनपुट के आधार पर चिन्हित संपत्तियों में मकान और गोदाम शामिल हैं। अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

ये भ्ज्ञी पढ़ें-  मध्य प्रदेश: सीएम यादव बोले- हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश

भारी पुलिस बल तैनात
कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है। प्रशासन की टीमें संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें