फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस: हमीदिया अस्पताल में पांच मरीजों ने एक ही दिन में गंवाई जान, मध्यप्रदेश में अब तक 42 मौतें

Mon, 24 May 2021 04:48 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में ब्लैक फंगस से अब तक 19 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा ग्वालियर में भी तीन मौतें हो चुकी हैं। इसके बावजूद राज्य में ब्लैक फंगस से बचाने वाले इंजेक्शन एंफोटेरेसिन-बी की कमी है।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बाद ब्लैक फंगस का खतरा अब पूरे देश में बढ़ता जा रहा है। मध्यप्रदेश के 29 जिलों में अब तक ब्लैक फंगस यानी म्यूकरमाइकोसिस फैल चुका है। इस वक्त 841 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि कुल 42 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में रविवार (23 मई) को ब्लैक फंगस से पीड़ित 5 मरीजों ने दम तोड़ दिया, जबकि पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कुल 13 लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


सर्जरी के बाद भी एक मरीज की मौत
स्वास्थ्य संचालनालय की आईडीएसपी शाखा की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्यप्रदेश में ब्लैक फंगस के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस वक्त इंदौर और जबलपुर में 101, उज्जैन में 62 व ग्वालियर में 37 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में बीते 24 घंटे में जिन 5 मरीजों की मौत हुई, उनमें तीन मरीज कोरोना को हराने के बाद ब्लैक फंगस से संक्रमित हुए। इनमें भी एक मरीज ब्लैक फंगस की सर्जरी के बाद पोस्ट ऑपरेटिव वॉर्ड में भर्ती था।

ब्लैक फंगस से बचाने की दवा ही नहीं
बता दें कि भोपाल में ब्लैक फंगस से अब तक 19 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा ग्वालियर में भी तीन मौतें हो चुकी हैं। इसके बावजूद राज्य में ब्लैक फंगस से बचाने वाले इंजेक्शन एंफोटेरेसिन-बी की कमी है। भोपाल के 10 अस्पतालों ने स्वास्थ्य विभाग से 2183 इंजेक्शन मांगे, लेकिन हमीदिया को सिर्फ 375 इंजेक्शन मिले। फिलहाल, विभाग ने एंफोटेरेसिन-बी की कमी पूरी करने के लिए पोसाकोनाजोल दवा की 12 हजार टैबलेट मंगा ली हैं।
विज्ञापन


इन शहरों में भी इंजेक्शन की कमी
एनएचएम को भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक, भोपाल के 10 अस्पतालों में भर्ती 218 मरीजों के लिए 2183 इंजेक्शन मांगे गए, लेकिन उन्हें सिर्फ 383 इंजेक्शन मिले। इनमें आठ इंजेक्शन बंसल अस्पताल को दे दिए गए। वहीं, जबलपुर के अस्पतालों में भर्ती 112 मरीजों के लिए 594 इंजेक्शन प्रशासन से मांगे गए थे, लेकिन प्रशासन ने सिर्फ 107 इंजेक्शन ही दिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें