फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: किसान के घर से 50 लाख की चोरी का दावा, चोरों का सुराग देने वाले को मिलेगा एक लाख का इनाम

Sat, 24 Oct 2026 12:41 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के सिकंदराबाद गांव में धार्मिक यात्रा पर गए किसान के घर से 50 लाख रुपये का माल चोरी होने का दावा है। परिवार ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने घटना पर संदेह जताते हुए जांच शुरू की है।

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सिकंदराबाद गांव में धार्मिक यात्रा पर गए एक किसान के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, घर से 20 तोला से अधिक सोने के जेवर, करीब आधा किलो चांदी और नौ गुल्लकों में रखे लगभग नौ लाख रुपये चोरी हो गए। परिवार ने चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई है। वारदात से परेशान किसान ने आरोपियों का सुराग देने या उन्हें पकड़वाने में मदद करने वाले के लिए एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। हालांकि, पुलिस ने घटना और चोरी गई संपत्ति को लेकर संदेह जताया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


किसान के घर से जेवरात और नकदी गायब
पुलिस के अनुसार, ग्राम सिकंदराबाद निवासी 42 वर्षीय किसान फूल सिंह साहू का परिवार दो दिन पहले ओरछा की धार्मिक यात्रा पर गया था। इसी दौरान चोरों ने उनके सूने मकान को निशाना बनाया। घर लौटने पर परिवार को चोरी का पता चला। पीड़ित परिवार के मुताबिक, घर से रानी हार, गले के दो हार, चार टॉप्स, पांचाली, सोने की चूड़ियां, तीन अंगूठियां, बिंदिया, मंगलसूत्र और सोने की चेन सहित कई आभूषण गायब मिले। इसके अलावा चांदी का करधौना और चेन भी चोरी होने की जानकारी दी गई है।

पढ़ें: चेन्नई से लौटकर फिर जाने की फिराक में था राहुल, जबलपुर स्टेशन से दबोचा; ज्वेलर्स डकैती कांड का पर्दाफाश

परिवार ने बताया कि घर में रखी नौ गुल्लकों में जमा करीब नौ लाख रुपये भी गायब हैं। पीड़ित पक्ष ने चोरी गए सामान की सूची पुलिस को सौंप दी है। साथ ही आरोपियों का सुराग देने या उन्हें पकड़वाने में मदद करने वाले व्यक्ति के लिए एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। हालांकि, चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत और घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन


पुलिस ने घटना पर जताया संदेह
थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से चोरी गए सामान की सूची मिली है। पुलिस को चोरी गई संपत्ति और घटनाक्रम को लेकर संदेह है। उन्होंने जांच के बाद 24 घंटे में स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है।

बुजुर्ग के घर से नल का वाल्व और सीवेज के ढक्कन चोरी
राजधानी में चोरी की एक अन्य घटना अरविंद विहार कॉलोनी में सामने आई। यहां रहने वाले 77 वर्षीय अमल कुमार गार्गिया ने दिल्ली से लौटने के बाद चोरी की शिकायत दर्ज कराई। घटना के समय वह अपने बेटे के पास गए हुए थे। उनके मकान से नल का वाल्व और सीवेज के ढक्कन चोरी हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बताया गया कि इसी व्यक्ति ने पड़ोसी राघवेंद्र सिंह के घर में भी प्रवेश किया था। घटना के समय राघवेंद्र सिंह इंदौर गए हुए थे। उनके घर से पीतल का हैंडल लॉक, बैंक पासबुक और चेकबुक चोरी होने की शिकायत सामने आई है। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें