फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर राहत: रानी कमलापति से गया, रीवा और दानापुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, 24 कोच तक की सुविधा

Sat, 03 Oct 2026 06:43 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

त्योहारों के सीजन में रानी कमलापति से तीन रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। दानापुर स्पेशल 12 अक्टूबर से 16 नवंबर तक 11 फेरे लगाएगी, जबकि रीवा और गया के लिए भी अतिरिक्त सेवाएं मिलेंगी। सबसे ज्यादा सेवाएं रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल की रहेंगी।
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेनों का इंतजाम किया है। रानी कमलापति स्टेशन से गया, रीवा और दानापुर के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें कुछ ट्रेनें अक्टूबर से नवंबर तक अलग-अलग तारीखों पर संचालित होंगी।सबसे ज्यादा सेवाएं रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल की रहेंगी। गाड़ी संख्या 01667 प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को 12 अक्टूबर से 16 नवंबर तक चलेगी। रानी कमलापति से यह ट्रेन दोपहर 2:25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:15 बजे दानापुर पहुंचेगी। इस दिशा में कुल 11 फेरे होंगे।वापसी में गाड़ी संख्या 01668 प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को 13 अक्टूबर से 17 नवंबर तक चलेगी। दानापुर से यह ट्रेन सुबह 11:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:50 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। वापसी दिशा में भी 11 सेवाएं निर्धारित हैं। इस ट्रेन में कुल 24 कोच रहेंगे, जिनमें वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं।
विज्ञापन


रीवा के लिए चार-चार फेरे
रानी कमलापति-रीवा साप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल के दोनों दिशाओं में चार-चार फेरे होंगे। रानी कमलापति से रीवा के लिए ट्रेन 17 और 24 अक्टूबर तथा 7 और 14 नवंबर को चलेगी। यह रात 10:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी।वापसी में रीवा से ट्रेन 18 और 25 अक्टूबर तथा 8 और 15 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी और रात 9:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। ट्रेन में 22 कोच रहेंगे। रास्ते में विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना में ठहराव होगा।

यह भी पढ़ें-अक्टूबर की शुरुआत में मौसम ने बदली चाल: रातें ठंडी, दिन में तपन,एमपी के पांच शहरों में पारा 18 डिग्री के आसपास
विज्ञापन
विज्ञापन



गया के लिए पितृपक्ष स्पेशल के फेरे
रानी कमलापति-गया पितृपक्ष स्पेशल का अगला फेरा 7 अक्टूबर को है। यह ट्रेन रानी कमलापति से दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे गया पहुंचेगी। रास्ते में नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी। वापसी में गया-रानी कमलापति स्पेशल के 5 और 10 अक्टूबर को फेरे निर्धारित हैं। गया से ट्रेन दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 4:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली यात्री मांग को पूरा करना और नियमित ट्रेनों पर दबाव कम करना है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले परिचालन की तारीख, समय और ठहराव की जानकारी एनटीईएस, रेलवन ऐप या 139 से जांचने की अपील की है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें