फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal news : महिला सफाईकर्मी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

Sun, 19 Nov 2023 05:50 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

महिला सफाई कर्मी माया बाई सड़क पर सफाई कर रही थी। तभी उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी का पता लगाने के लिए शाहपुरा पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।  
 
विज्ञापन
भोपाल में सफाईकर्मी की मौत के बाद हंगामा हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में एक महिला सफाईकर्मी को सुबह सफाई के दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई है। इसके बाद नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। जानकारी के मुताबिक महिला सफाई कर्मी मायाबाई शाहपुरा इलाके में रविवार सुबह सड़क पर झाड़ू लगा रहीं थीं तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वाहन चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। लोगों ने मायाबाई को जेपी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद नाराज परिजनों ने जेपी अस्पताल में हंगामा कर दिया। परिजन पांच लाख रुपए मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे। साथ ही परिजनों का कहना था कि माया के परिवार में से किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाए।

विज्ञापन


परिजनों ने की नारेबाजी
इधर, नाराज परिजनों ने अस्पताल में निगम अधिकारी, परिषद अध्यक्ष और मेयर के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि हादसे के बाद कोई भी अधिकारी मायाबाई को देखने नहीं आया। इसके साथ ही निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी और महापोर मालती राय  को लेकर भी परिजनों का गुस्सा जमकर फूटा। इनके खिलाफ भी परिजनों ने नाराजगी जाहिर की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें