फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election Results 2023: कांग्रेस विधायक बरैया ने किया मुंह काला, दिग्विजय ने भी लगाया काला टीका

Thu, 07 Dec 2023 04:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कांग्रेस के फूल सिंह बरैया ने भाजपा के 50 से अधिक सीट जीतने पर मुंह काला करने का वचन लिया था, जिसे उन्होंने आज पूरा किया। उन्होंने चेहरे पर काला रंग लगाया। 
विज्ञापन
भोपाल में कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया अपना मुंह काला करने पहुंचे थे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक फूल सिंह बरैया ने भाजपा की 50 से अधिक सीट आने पर अपने कहे अनुसार गुरुवार को अपना मुंह काला किया। उन्होंने भोपाल के रोशनपुरा चोहराहा पर मीडिया के सामने अपने हाथों से मुंह पर कालिख पोती। हालांकि बाद में उनका ये कार्यक्रम ईवीएम के विरोध प्रदर्शन में बदल गया। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी बरैया के चेहरे पर काला टीका लगाया। सिंह ने कहा कि बरैया को किसी की नजर न लगे इसलिए मैं उन्हें काला टीका लगा रहा हूं। 
विज्ञापन


इसके पहले बरैया सैकड़ों समर्थकों के साथ बंगले से राज्यभवन के लिए रवाना हुए, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोशनपुरा पर बैरिकेडिंग करके रोक लिया। इसके बाद उन्होंने यहीं पर अपनी वादे को दोहराते हुए चेहरे पर सांकेतिक काला रंग लगाया। बता दें, फूल सिंह बरैया ने विधानसभा चुनाव से पहले यह घोषणा की थी कि भाजपा 50 सीटों से ज्यादा सीटें जीत जाएगी तो वे सार्वजनिक तौर पर राज्यभवन के सामने अपना मुंह काला करेंगे। चुनाव परिणाम सामने आते ही उनका घोषणा वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा था। 

दिग्विजय सिंह ने बरैया को लगाया काला रंग
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी बरैया के साथ मोजूद रहे। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर में कांग्रेस की जीत हुई है, जबकि ईवीएम में कांग्रेस की हार हुई है। इसलिए असली मुंह काला तो ईवीएम का किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरैया का मुंह काला नहीं होना चाहिए लेकिन हम वचन के पक्के हैं इसलिए हम उन्हें तिलक लगाकर इनका सम्मान करते हैं। ताकि इन्हें किसी की नजर न लगे। 
विज्ञापन


ईवीएम के विरोध में बदला प्रदर्शन
भारतीय जनता पार्टी की 50 से अधिक सीटें आने पर सार्वजनिक तौर पर मुंह काला करने के लिए आयोजित बरैया का कार्यक्रम ईवीएम के विरोध प्रदर्शन में बदल गया। लोग हाथों में ईवीएम के विरोध में तख्तियां लेकर चल रहे थे। प्रदर्शन के दौरान ईवीएम के पोस्टर पर कालिख पोती गई। प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में बरैया के समर्थक भांडेर से भोपाल में जमा हुए थे। 

काले रंग पर बोले बरैया
बरैया ने कहा कि ईवीएम ने ही सरकार लुटवाई है। हम इसका मुंह काला कर देंगे तो देश बचेगा, संविधान बचेगा और लोकतंत्र बचेगा। अगर ईवीएम का मुंह देश से काला नहीं हुआ तो यहां कुछ भी बचने वाला नहीं है। ईवीएम से सरकार लूटी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें