फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: प्रियंका गांधी को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, पीएम मोदी के खिलाफ बयान देने का है मामला

Tue, 14 Nov 2023 10:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Election 2023: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मुश्किल में हैं। चुनाव आयोग ने प्रियंका गांधी को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। जवाब देने के लिए प्रियंका को गुरुवार रात आठ बजे तक का समय दिया गया है। बीजेपी का आरोप है कि मध्यप्रदेश में एक जनसभा के दौरान प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर झूठी टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को कारण बताओ नोटिस भेजा है। मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान देने से जुड़ा है। प्रियंका ने हाल में एक रैली के दौरान बयान दिया था।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने प्रियंका गांधी को भेजे नोटिस में कहा है, आयोग को दिनांक 10.11.2023 (प्रतिलिपि संलग्न) के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी से एक शिकायत प्राप्त हुई है, जिसमें यह आरोप लगाया गया है कि मध्यप्रदेश के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए आपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में असत्यापित और गलत बयानबाजी की है। जो जनता को गुमराह करने और प्रधानमंत्री की छवि खराब करने की क्षमता रखता है।



क्या कहा था प्रियंका गांधी ने?
चुनाव आयोग के नोटिस के मुताबिक, भाषण के वीडियो और मध्यप्रदेश के सीबीओ के माध्यम से प्राप्त ट्रांसक्रिप्ट के अनुसार, प्रियंका गांधी ने कहा था, मोदी जी जो यह बीएचईएल था, जिससे हमें रोजगार मिलते थे, जिससे देश आगे बढ़ रहा था। इसका आपने क्या किया, किसको दे दिया, बताएं मोदी जी किसको दे दिया, अपने बड़े-बड़े उद्योगपति मित्रों को क्यों दे दिया।
विज्ञापन


नोटिस में चुनाव आयोग ने कहा, आमतौर पर जनता मानती है कि वरिष्ठ नेता, वह भी एक राष्ट्रीय पार्टी के स्टार प्रचारक की ओर से दिए गए बयान सच हैं। ऐसे में अपेक्षा की जाती है कि नेता उसकी ओर से दिए गए बयानों की जानकारी हो और उसके पास तथ्यात्मक आधार हो। ताकि मतदाताओं को गुमराह करने की कोई संभावना न रहे।

कब तक मांगा गया प्रियंका गांधी से जवाब?
नोटिस में आगे कहा गया, अब इसलिए आपसे किसी अन्य राष्ट्रीय पार्टी के स्टार प्रचारक के खिलाफ दिए गए अपने बयान पर स्पष्टीकरण देने और 16 नवंबर, 2023 को 20:00 बजे तक कारण बताने के लिए कहा जाता है कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए आपके खिलाफ उचित कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें