फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: दूसरे दिन भी जारी रही ड्राइवरों की हड़ताल, दूध, सब्जी, पेट्रोल, स्कूल के लिए परेशान हुए लोग

Tue, 02 Jan 2024 05:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Bhopal News: राजधानी भोपाल में भी ड्राइवरों की हड़ताल का असर दिखाई दे रहा है। प्रशासन भले ही सब कुछ ठीक होने का दावा कर रहा हो, लेकिन लोग जरूरी चीजों के लिए परेशान नजर आए। कलेक्टर आशीष सिंह सहित जिले के सभी आला अधिकारी सामान की पूर्ति के लिए सक्रिय रहे।
विज्ञापन
दूसरे दिन भी जारी रही ड्राइवरों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिट एंड रन को लेकर बनाए गए नए कानून के विरोध में चल रही ड्राइवरों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। इसके चलते ट्रक, यात्री बस, लो फ्लोर बस, मिनी बस, मैजिक, स्कूल बस, टैंकर जैसे सभी वाहनों के पहिए लगातार दूसरे दिन भी थमे रहे। इसके चलते, फल सब्जी, स्कूल, पेट्रोल डीजल, दूध, ऑफिस आने जाने जैसी सभी व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई।

विज्ञापन


इधर, पेट्रोल के लिए शहरवासी सुबह 6:00 बजे से ही पंपों पर लाइन में लगते नजर आए। अभिभावकों को खुद ही बच्चों को स्कूल छोड़कर आना पड़ा। इतना ही नहीं कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। कलेक्टर आशीष सिंह सहित जिले के सभी आला अधिकारी सामान की पूर्ति के लिए सक्रिय रहे।

निजी वाहनों का सहारा
भोपाल में लो फ्लोर बसें और मैजिक जैसे सवारी वाहनों के बंद होने के कारण लोग अपने दो पहिया वाहनों से कार्यस्थलों की ओर निकले। राजधानी से सटी औद्योगिक नगरी मंडीदीप की ओर जाने वाले मार्ग पर आम दिनों के मुकाबले कई गुना ज्यादा दो पहिया वाहन नजर आए। लोगों को महंगा किराया देकर ऑटो और इलेक्ट्रिक वाहनों में सफर करना पड़ रहा है। इधर, जिला प्रशासन का दावा है कि भोपाल में पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं है लेकिन सूखे पड़े पेट्रोल पंप और गाड़ियां धकेलते लोगों की हालत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है। कई पंपों ने मौके का फायदा उठाकर सामान्य पेट्रोल ना होने की बात कर प्रीमियम पैट्रोल 160 रुपए लीटर बेचा। 
विज्ञापन


कलेक्टर ने संभाला मोर्चा 
राजधानी में प्रशासन की मदद से देर रात कई पेट्रोल पंपों पर डिपो से भरकर डीजल पेट्रोल पहुंचाया गया। खुद भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने इसके लिए जिला अफसरों के साथ मोर्चा संभाला। उन्होंने डिपो और सांची दूध के संयंत्र में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

तीन दिनों तक रहेगी हड़ताल
इसी तरह दूध सब्जी खान-पान सहित अन्य जरूरी उपयोग की वस्तुओं को ट्रैकों को पुलिस और प्रशासन के दखल के बाद शहर में लाया गया। चालकों की हड़ताल से पेट्रोल डीजल समेत आम जरूरत की चीजों की सप्लाई भी प्रभावित हुई। सोमवार की तरह मंगलवार को भी सुबह से ही पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी कतार लगी। हड़ताल कर रहे चालकों के अनुसार तीन दिनों तक ही हड़ताल रहेगी ऐसे में गांव और दूसरे शहर में आने वाले सामान की आपूर्ति भी प्रभावित होने लगी है। कई जगहों पर दूध और की राणा सामान भी नहीं पहुंच पा रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें