फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में घरों के अंदर पल रहे डेंगू फैलाने वाले मच्छर: चार हजार घरों में मिला लार्वा, दो सौ से ज्यादा केस

Sat, 14 Nov 2026 02:36 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

 भोपाल में डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के ठिकाने घरों के अंदर मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में 89,702 घरों में से 4,208 में लार्वा मिला। 5,023 पानी के कंटेनरों में मच्छरों का लार्वा मिला, जिसे नष्ट किया गया। इस साल जिले में डेंगू के 206 और मलेरिया के 13 मरीज सामने आए हैं। अब नगर निगम लापरवाही बरतने वालों पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
लार्वा सर्वे करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के ठिकाने अब घरों के अंदर मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के संयुक्त सर्वे में चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। शहर में 89 हजार 702 घरों की जांच की गई तो 4,208 घरों में मच्छरों का लार्वा मिला। यानी मच्छरों के पनपने की समस्या सिर्फ खुले नालों और गंदगी तक सीमित नहीं है, बल्कि घरों में जमा पानी भी डेंगू के खतरे को बढ़ा रहा है। सर्वे के दौरान टीमों ने 6 लाख 38 हजार 591 पानी के कंटेनरों की जांच की। इनमें 5,023 कंटेनरों में मच्छरों का लार्वा मिला, जिसे नष्ट किया गया। इसके बावजूद इस साल भोपाल जिले में डेंगू के 206 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। मलेरिया के भी 13 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


हर घर की जांच में सामने आ रही लापरवाही
सितंबर से शुरू हुए अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर कूलर, गमले, पानी की टंकियों और दूसरे जल पात्रों की जांच कर रही हैं। इन जगहों पर जमा साफ पानी भी मच्छरों के प्रजनन का ठिकाना बन सकता है। विभाग ने लोगों को नियमित सफाई करने और पानी जमा नहीं होने देने की सलाह दी है।

अब लापरवाही पर लगेगा जुर्माना
नगर निगम ने अभियान में सख्ती बढ़ाने की तैयारी की है। नियमों का उल्लंघन करने वाले घरों और संस्थानों के खिलाफ स्पॉट फाइन की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग और निगम की टीमें लार्वा नष्ट करने के साथ फॉगिंग और दवा का छिड़काव भी कर रही हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-पहाड़ों की बर्फबारी का एमपी में असर: बीस शहरों में रात का पारा 15 डिग्री से नीचे, अगले पांच दिन बढ़ेगी ठिठुरन
विज्ञापन



पानी में छोड़ीं 1.05 लाख मछलियां
मच्छरों के प्रजनन पर प्राकृतिक तरीके से नियंत्रण के लिए जिले के स्थायी और अस्थायी जल स्रोतों में 1 लाख 5 हजार गैम्बोसिया मछलियां छोड़ी गई हैं। ये मछलियां मच्छरों के लार्वा को खाती हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक डेंगू के 206 मामले दर्ज हुए हैं। वहीं मलेरिया के मामले 13 हैं। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि घरों में पानी जमा न होने दें और बुखार आने पर तत्काल जांच कराएं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें