कफ सिरप से बच्चों की मौत मामले में पहला पोस्टमार्टम कराने बच्ची का शव कब्र से निकाला गया।
- फोटो : अमर उजाला
कब्र से निकाला गया शव
मामले की सच्चाई तक जाने के लिए शव पोस्टमार्टम भी किया जाएगा। इसके लिए इस अंतिम पीड़िता दो वर्षीय योगिता ठाकरे के शव को कब्र से बाहर निकाला गया है। अब हुई 16 मौतों में ये पहला पोस्टमार्टम होने जा रहा है।
इलाज जारी, स्थिति गंभीर
छिंदवाड़ा कलेक्टर ने बताया कि 8 बच्चे अभी नागपुर में इलाजरत हैं, जिनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, बैतूल जिले में भी 2 बच्चों की मौत कोल्ड्रिफ सिरप से होने का संदेह जताया गया है।
ज्यादा बच्चों को कफ सिरप लिखने वाला डॉक्टर प्रवीण सोनी।
- फोटो : अमर उजाला
एमपी में कप सिरप पीने के बाद मरने वालों की संख्या 16 पहुंची
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों को मुआवजा
अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के परिवारों को मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा घोषित 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता ट्रांसफर कर दी गई है।
डॉक्टर की गिरफ्तारी पर विरोध
डॉ. प्रवीण सोनी की गिरफ्तारी के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। वहीं, कांग्रेस ने भी सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए फव्वारा चौक पर धरना-प्रदर्शन का एलान किया है।
कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने डॉक्टर और कंपनी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 276 (दवा में मिलावट) और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की धारा 27A के तहत केस दर्ज किया है। दोष सिद्ध होने पर इसमें 10 साल से उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है।