फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather News: दिन के तापमान में जारी रहेगी गिरावट, हवा ने बदला रुख, जानें मौसम का हाल

Thu, 11 Jan 2024 08:15 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Weather News: प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत बाकी के ज्यादातर हिस्सों में अभी कोहरा छा सकता है, दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं बीते बुधवार को ग्वालियर में कोल्ड डे रहा, जबकि 12 जिलों में बारिश का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
एमपी में दिन के तापमान में जारी रहेगी गिरावट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में बीते बुधवार को कड़ाके की सर्दी देखने को मिली। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के 43 जिलों में घना कोहरा छाया रहा, वहीं 12 जिलों में बारिश का दौर रहा। इसके साथ ही ग्वालियर में कोल्ड डे रहा।

विज्ञापन

कोहरे का आलम ये था कि भोपाल में तो सुबह 5:30 बजे से 8 बजे तक विजिबिलिटी सिर्फ 100 मीटर रही। जिसकी वजह से सुबह राजाभोज एयरपोर्ट पर कोई भी फ्लाइट लैंड नहीं कर सकी। हालांकि बाद में इसी कोहरे ने बादल की शक्ल ले ली और देखते ही देखते राजधानी भोपाल में दिन का तापमान करीब 10 डिग्री लुढ़ककर 17.9 डिग्री पर आ गया।

मौसम विभाग ने क्या कहा
इधर, मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो या तीन दिन राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में कोहरा छा सकता है। हालांकि रात के तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन दिन के तापमान में हल्की गिरावट जारी रहेगी।
विज्ञापन


इन शहरों में हुई बारिश
बता दें कि शिवपुर, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, झाबुआ, अलीराजपुर, रतलाम, उज्जैन, धार, बुरहानपुर, बैतूल और छिंदवाड़ा में बारिश देखने को मिली। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें