मध्य प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सीधी, इंदौर और अब बैतूल से एक के बाद एक मासूमों से बलात्कार की खबरें आ रही हैं। बैतूल के सारनी के पास जांगड़ा गांव में अब एक 13 साल की बच्ची के साथ जो हुआ, उसे सुनकर हर किसी की रूह कांप रही है। बच्ची का फायदा उसके पड़ोस में रहने वाले मुंहबोले चाचा ने उठाया। उसने मदद के नाम पर बच्ची को बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने बताया कि जांगड़ा गांव में सोमवार रात पड़ोस के खेत के मालिक सुशील वर्मा ने मोटर बंद करने आई बच्ची को पाइप लगाने के बहाने अपने पास बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने बच्ची के चेहरे और पेट पर कई बार पत्थर पटके। आरोपी को जब लगा कि बच्ची मर गई है तो वह उसे बड़े पत्थरों से दबाकर अपने घर चला गया।