फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datia By-election: दतिया उपचुनाव के लिए BJP ने सांसद भरत कुशवाह को प्रभारी, राहुल कोठारी को सह-प्रभारी बनाया

Wed, 15 Jul 2026 06:41 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी की नियुक्ति करते हुए आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
सांसद भरत सिंह कुशवाह और राहुल कोठोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बुधवार को दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी की घोषणा की। जारी आदेश के अनुसार, ग्वालियर के सांसद भरत सिंह कुशवाह को दतिया उपचुनाव का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। वहीं, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नेताओं पर चुनाव अभियान के समन्वय, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और बूथ स्तर तक चुनावी रणनीति को मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी। भाजपा ने उपचुनाव को देखते हुए संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं और इन नियुक्तियों को उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Cabinet: मोहन सरकार का बड़ा फेरबदल, लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस, आनंद विभाग की जिम्मेदारी सौंपी

कुशवाह वोट बैंक पर भी नजर
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, सांसद भरत सिंह कुशवाह को प्रभारी बनाए जाने के पीछे जातीय समीकरण भी अहम माना जा रहा है। दतिया विधानसभा क्षेत्र में करीब 27 हजार कुशवाह मतदाता हैं, जिन्हें चुनाव में निर्णायक माना जाता है। पिछले चार विधानसभा चुनावों में इस सीट पर जीत-हार का अंतर लगभग 10 से 12 हजार वोट के भीतर रहा है। ऐसे में भाजपा संगठन कुशवाह समाज के मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहा है। हालांकि, पार्टी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम मोहन यादव बोले-'नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस', अवैध कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी

30 जुलाई को होगा मतदान 
दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा। वहीं, 3 अगस्त को रिजल्ट आएगा। भाजपा ने पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। नरोत्तम मिश्रा ने चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी थी, लेकिन भाजपा ने सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आशुतोष को टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें