भाजपा जिला अध्यक्ष बने मानवेंद्र सिंह परिहार
- फोटो : अमर उजाला
दतिया विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद भंग किए गए भाजपा के जिला संगठन को अब नया नेतृत्व मिल गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मंगलवार को मानवेंद्र परिहार को दतिया का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। अब उनकी नियुक्ति के बाद जिले में भाजपा के संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।