फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़: रीवा से प्रयागराज मार्ग पर जाम, CM यादव ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश

Mon, 10 Feb 2025 08:27 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे मध्य प्रदेश के रीवा से प्रयागराज जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को कोई कठिनाई न हो।
विज्ञापन
महाकुंभ मेले में लगा भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच, मध्य प्रदेश के रीवा से प्रयागराज तक के मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। श्रद्धालु कई घंटों से इस जाम में फंसे हुए हैं, जिससे उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।  सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रयागराज महाकुम्भ 2025 में सम्मिलित होने जा रहे बड़ी संख्या में प्रदेश एवं अन्य प्रदेशों के श्रद्धालुओं का चाक घाट (रीवा) से लेकर जबलपुर-कटनी-सिवनी जिले तक यातायात प्रभावित होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है, वाहनों में ज्यादातर बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं।
 



यह क्षेत्र अंतर्गत सभी जिला प्रशासन से लेकर नगरीय निकायों के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निर्देशित किया है कि तुरन्त श्रद्धालुओं सहित सभी प्रभावित लोगों के लिए बुनियादी सुविधाओं जैसे भोजन, पानी, ठहरने की समुचित व्यवस्था, शौचालय एवं अन्य नागरिक सुविधाओं का इंतजाम किया जाए। उन्होंने कहा कि मेरा सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध है कि आप भी सुगम आवागमन व्यवस्था बनाने में प्रशासन को सहयोग प्रदान करें, साथ ही इस क्षेत्र अंतर्गत सभी जनप्रतिनिधि भी प्रशासन के साथ व्यवस्था बनाने में सहयोग प्रदान करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें