फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर घर नहीं लौटेंगे कोरोना योद्धा: धरना स्थल पर जलेंगे दिए, बहाली के बिना आंदोलन खत्म नहीं करने का ऐला

Fri, 06 Nov 2026 04:37 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

कोविड काल में सेवाएं देने के बाद नौकरी से हटाए गए करीब चार हजार आयुष चिकित्सक और पैरामेडिकल कर्मचारी एक महीने से अधिक समय से पुनर्बहाली की मांग पर धरना दे रहे हैं। सरकार से फैसला नहीं होने पर उन्होंने दीपावली भी धरना स्थल पर मनाने का निर्णय लिया है। इस बार घरों में नहीं, नीलम पार्क में उनके दीये जलेंगे।
विज्ञापन
नीलम पार्क में विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के दौरान जान जोखिम में डालकर लोगों का इलाज करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की दीपावली इस बार घरों से दूर बीतेगी। नौकरी में वापसी की मांग को लेकर राजधानी के नीलम पार्क में डटे करीब चार हजार कोरोना योद्धाओं ने त्योहार भी आंदोलन के बीच मनाने का फैसला किया है। एक महीने से अधिक समय से जारी धरने के बीच कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार कोई ठोस निर्णय नहीं लेती, वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। कोरोना काल में अस्पतालों से लेकर कोविड सेंटर, आईसीयू, सैंपलिंग और टीकाकरण तक की जिम्मेदारी संभालने वाले इन कर्मचारियों को महामारी का असर कम होने के बाद नौकरी से हटा दिया गया था। उस समय सरकार ने उन्हें कोरोना योद्धा के रूप में सम्मान दिया था, लेकिन बाद में बजट की कमी का हवाला देकर सेवाएं समाप्त कर दी गईं। अब यही कर्मचारी अपनी बहाली के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन


चार हजार कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट
कोविड-19 आयुष चिकित्सक संघ के प्रदेश संयोजक डॉ. अंकित असाटी के मुताबिक, सेवा से हटाए गए कर्मचारियों में आयुष चिकित्सक, स्टाफ नर्स, एएनएम, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हैं। नौकरी छूटने के बाद कई परिवार आर्थिक परेशानी और भविष्य की अनिश्चितता से जूझ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-भोपाल में धनतेरस: एक हजार करोड़ से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद, सोना-चांदी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक बरसेगा धन
विज्ञापन
विज्ञापन



त्योहार पर भी सरकार तक पहुंचाएंगे अपनी आवाज
कर्मचारियों का कहना है कि दीपावली परिवार के साथ खुशियां बांटने का त्योहार है, लेकिन इस बार उन्हें अपनों से दूर रहना पड़ेगा। नीलम पार्क ही उनका धरना स्थल और दीपावली मनाने की जगह होगा। उनका मकसद त्योहार के दिन भी सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर खींचना है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि पुनर्बहाली को लेकर ठोस फैसला होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें