फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा उपचुनाव में कांग्रेस का दांव: हरदीप के सामने महिला प्रत्याशी उतारने की तैयारी, कल पटवारी करेंगे ऐलान

Thu, 29 Oct 2026 05:36 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस भी प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। संगठन महासचिव संजय कमले के अनुसार, महिला उम्मीदवार के नाम पर विचार हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रत्याशी की घोषणा करेंगे। नामांकन की अंतिम तारीख 2 नवंबर है।
विज्ञापन
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव को लेकर सियासी मुकाबला दिलचस्प होने जा रहा है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अब कांग्रेस भी चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। पार्टी महिला प्रत्याशी को मौका देने पर विचार कर रही है। कांग्रेस संगठन महासचिव संजय कमले के मुताबिक, उम्मीदवार के नाम पर मंथन चल रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रत्याशी के नाम का ऐलान करेंगे। राज्यसभा की इस सीट पर भाजपा का पलड़ा संख्याबल के लिहाज से भारी है। इसके बावजूद कांग्रेस ने चुनाव से पीछे हटने के बजाय अपना उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारने की तैयारी को पार्टी की राजनीतिक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, अंतिम नाम की घोषणा होना बाकी है। भाजपा की ओर से हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कांग्रेस ने उन पर निशाना साधा है। पार्टी नेताओं ने पुरी पहले जम कर घेरा था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को खुलेगा प्रत्याशी के नाम का पत्ता
कांग्रेस संगठन महासचिव संजय कमले ने बताया कि उम्मीदवार को लेकर पार्टी के भीतर विचार-विमर्श जारी है। महिला चेहरे को प्रत्याशी बनाने पर भी चर्चा हो रही है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी। ऐसे में अब सबकी निगाहें कांग्रेस के आधिकारिक ऐलान पर टिकी हैं।

2 नवंबर तक दाखिल करना होगा नामांकन
राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 2 नवंबर तय है। 3 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 5 नवंबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। यदि चुनाव की नौबत आती है तो 12 नवंबर को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एमपी के अतिथि विद्वानों को स्थायी नौकरी कब?: हरियाणा से बेहतर नीति का वादा, फिक्स वेतन और समायोजन का इंतजार
विज्ञापन



भाजपा के पास संख्याबल, कांग्रेस की नजर राजनीतिक संदेश पर
इस उपचुनाव में कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती जीत के लिए जरूरी संख्याबल की है। इसके बावजूद प्रत्याशी उतारने की तैयारी से साफ है कि पार्टी चुनाव को राजनीतिक मुद्दों को उठाने के अवसर के तौर पर भी देख रही है। अब शुक्रवार को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह स्पष्ट होगा कि कांग्रेस किसे मैदान में उतारती है और हरदीप सिंह पुरी के सामने मुकाबले की उसकी रणनीति क्या होगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें