फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: हज करके वतन वापस हुए कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद, करीबियों से मुलाकात का सिलसिला जारी; आरिफ अकील से भी मिले

Mon, 08 Jul 2024 02:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP: सफर-ए-अकीदत अब पूरा होने लगा है। प्रदेश के हाजियों की वापसी का सिलसिला शुरू हो चुका है। करीब सवा महीना अपनों से दूर रहने के बाद वतन पहुंचे हाजी अपनों के बीच खुश भी हैं और अल्लाह का शुक्र भी अदा कर रहे हैं। इस दौरान वे अपने बुजुर्गों के पास पहुंचकर उनकी दुआएं भी हासिल कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
आरिफ मसूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल की मध्य विधानसभा के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद गत दिनों हज सफर से लौटे हैं। मसूद लोकसभा चुनाव के बाद हज यात्रा पर रवाना हुए थे। वापसी पर उन्होंने अपने रिश्तेदारों, दोस्तों, करीबियों से मुलाकात की। इस दौरान वे कांग्रेस के सीनियर लीडर और पूर्व मंत्री आरिफ अकील से मुलाकात करने भी पहुंचे।

विज्ञापन


विधायक आतिफ अकील, शाही ओकाफ मेंबर शादाब खान आदि भी इस मौके पर मौजूद थे। इस भावपूर्ण मुलाकात के दौरान आरिफ अकील ने मसूद को दुआएं दीं और उनकी कामयाब पारी का आशीर्वाद दिया।

मुलाकात पर विधायक मसूद ने कहा कि बुजुर्गों की दुआएं, उनका मार्गदर्शन और सहयोग कामयाबी की दलील कही जा सकती है। उन्होंने कहा कि सियासी मुलाकात न होकर यह एक पारिवारिक मिलन का मौका था। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे मौकों को भुनाने की भरपूर कोशिश रहेगी, जब अपने बुजुर्गों के पास सुकून के कुछ पल गुजारे जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें