फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार पर किया प्रहार, चिड़िया चुग गई खेत की झांकी के साथ पहुंचे विधायक

Tue, 02 Dec 2025 01:20 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन काफी हंगामेदार रहा। विधानसभा में किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। चिड़िया चुग गई खेत की झांकी के साथ कांग्रेस विधायक आए हैं। इस बीच सरकार की कृषि नीतियों पर तीखा हमला किया है।
 
विज्ञापन
एमपी विधानसभा शीतकालीन सत्र के बीच कांग्रेस विधायक दल ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस विधायक दल ने किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ व्यापक और आक्रामक प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में चिड़िया चुग गई खेत की सांकेतिक झांकी के साथ मार्च निकाला, जिसके माध्यम से उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की विफलताओं ने किसानों की मेहनत और फसल दोनों को चौपट कर दिया है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन करती हुई। - फोटो : अमर उजाला
किसान हर मोर्चे पर परेशान, सरकार सिर्फ वादों तक सीमित
प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश का किसान खाद से लेकर खरीदी के उचित मूल्य और प्राकृतिक आपदाओं के मुआवज़े तक हर स्तर पर परेशान है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता बार-बार सरकारी दफ्तरों में चक्कर काट रहा है, लेकिन सत्ता पक्ष केवल भावांतर और योजनाओं के खोखले दावे दोहराता रहा। सिंघार ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा नहीं कर पाई भाजपा सरकार रूपी चिड़िया किसानों के खेत पहले ही साफ कर चुकी है।

नेता प्रतिपक्ष किसानों की मांग अपने सहयोगी विधायकों के साथ उठाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
 अतिवृष्टि से नुकसान, फिर भी मुआवजा नहीं
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा कि अतिवृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ, लेकिन सरकार मुआवज़ा देने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को मंडियों में उचित दाम नहीं मिल रहे और खाद की किल्लत बदस्तूर जारी है। किसान मजबूर है, लेकिन सरकार उसकी पुकार सुनने को तैयार नहीं, बरैया ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की आवाज सुना ही नहीं चाहती है। पूरे प्रदेश के किसान परेशान है।
 

MSP और खाद संकट पर उठाए सवाल
कांग्रेस विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने कहा कि प्रदेश भर में किसानों को समर्थन मूल्य (MSP) नहीं मिल पा रहा है और खाद का संकट लगातार गहरा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की बुवाई और खरीफ-रबी दोनों फसलें प्रभावित हो रही हैं, लेकिन सरकार इस गंभीर मुद्दे पर उदासीन बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- MP Cabinet Meeting: नगरीय विकास योजना 2026-27 तक जारी, 500 करोड़ का अतिरिक्त बजट मंजूर; सीएम यादव का निर्णय
 
विज्ञापन

तख्तियों और झांकियों के साथ सदन की चौखट पर विरोध
सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने खेतों में खराब फसल की स्थिति दर्शाती तख्तियां भी दिखाईं, जिससे किसानों की वास्तविक दशा को सामने रखा गया। कांग्रेस ने दावा किया कि भाजपा सरकार की असफल कृषि नीतियों ने किसानों को कर्ज, नुकसान और असुरक्षा के चक्र में धकेल दिया है। कांग्रेस विधायक दल ने स्पष्ट किया कि वे किसानों के अधिकारों की लड़ाई को सदन से सड़क तक हर स्तर पर जारी रखेंगे। दल ने कहा कि अन्नदाता के मुद्दों को तब तक उठाया जाएगा, जब तक सरकार ठोस कदम नहीं उठाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें