फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी में ठंड का अटैक: 9 डिग्री से नीचे पारा, एक रात में 3.4 डिग्री की गिरावट, अगले तीन दिन और बढ़ेगी सर्दी

Wed, 25 Nov 2026 07:03 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

बारिश थमते ही मध्य प्रदेश में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। शाजापुर का गिरवर 8.4 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जबकि भोपाल में एक ही रात में पारा 3.4 डिग्री गिरकर 9 डिग्री पर पहुंच गया। अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री और गिरने का अनुमान है। इससे ज्यादातर शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे जा सकता है।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर खत्म होते ही ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने रात का तापमान तेजी से गिरा दिया है। शाजापुर का गिरवर 8.4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। भोपाल में भी एक ही रात में पारा 3.4 डिग्री लुढ़ककर 9 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम का मिजाज बता रहा है कि नवंबर के आखिरी दिनों में सर्दी और तीखे तेवर दिखाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले तीन दिनों से चक्रवात अकवान और ट्रफ के असर से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश हो रही थी। जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के जिलों में हुई बारिश के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। अब मौसम प्रणालियों का असर कम होने और बारिश थमने के बाद उत्तर से ठंडी हवाएं आने लगी हैं। इसका असर दिन और रात दोनों के तापमान पर दिख रहा है।
विज्ञापन


भोपाल में सबसे ज्यादा गिरा रात का पारा
बीती रात गिरवर के बाद भोपाल प्रदेश के सबसे ठंडे शहरों में रहा। यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह 12.4 डिग्री था। ग्वालियर में रात का तापमान 11.3, उज्जैन में 11.5, जबलपुर में 12.6 और इंदौर में 13.2 डिग्री रहा। दमोह में पारा 9.2 डिग्री पर पहुंच गया। कटनी के करौंदी में 10.2, नीमच के मरुखेड़ा में 10.6, रायसेन और रीवा में 11, गुना में 11.8 तथा दतिया, छिंदवाड़ा और श्योपुर में 12 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। प्रदेश के कई अन्य शहरों में भी रात का पारा 15 डिग्री से नीचे बना हुआ है।

तीन दिन में 2 से 3 डिग्री और गिरेगा पारा
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है। ऐसा होने पर प्रदेश के ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है। सुबह के समय धुंध छाने और दिन में ठंडी हवाएं चलने का सिलसिला भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


पहाड़ों में नया सिस्टम, एमपी में बढ़ेगी सर्दी
मौसम विभाग के मुताबिक, नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होगा। इससे पहाड़ों पर मौसम में बदलाव और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इसके आगे बढ़ने के बाद उत्तर भारत से ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश पहुंचेंगी। फिलहाल प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में एक चक्रवातीय परिसंचरण भी सक्रिय है।

यह भी पढ़ें-भोपाल में गन्ना किसानों पर पुलिस की कार्रवाई: दो बसों में भरकर थाने ले गए, दो दिन से सड़क पर दे रहे थे धरना
विज्ञापन


ग्वालियर-चंबल में ठंड के तेवर रहेंगे तीखे
नवंबर के दूसरे सप्ताह से ही ठंड बढ़ने का अनुमान जताया गया था। ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं का सीधा असर पड़ता है, इसलिए यहां तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है। ग्वालियर में नवंबर महीने में न्यूनतम तापमान का ऐतिहासिक रिकॉर्ड 3 डिग्री और उज्जैन में 2.3 डिग्री तक पहुंच चुका है। ऐसे में आने वाले दिनों में रात की ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें