फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालक सम्मेलन: सीएम मोहन यादव ने ग्वालियर में पशुपालकों को बांटे 382 करोड़ रुपये, पशुपालकों पर बरसाए फूल

Fri, 13 Nov 2026 08:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/ ग्वालियर

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर के कुलैथ में पशुपालक सम्मेलन और पशु मेले में 382 करोड़ रुपये हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए। उन्होंने पशुपालकों पर पुष्पवर्षा कर संवाद किया। मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश को देश का दूध उत्पादन में नंबर वन राज्य बनाने, उन्नत नस्ल के पशुधन और जैविक खेती को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
किसानों पर फूल बरसाते सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 नवंबर को ग्वालियर के कुलैथ में पशुपालक सम्मेलन और पशु मेले में रथ में सवार होकर पहुंचे। उन्होंने पशुपालकों पर पुष्पवर्षा की और उनसे संवाद भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना 2.0 के 7 हजार से अधिक हितग्राहियों को 175 करोड़ रुपये और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 34 लाख से अधिक लाभार्थियों को 207 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उन्नत दुधारू पशुओं से ही किसान के घर महालक्ष्मी की कृपा आती है। पशुपालन से किसानों के जीवन में समृद्धि आती है। राज्य सरकार जरूरी सुविधाएं बढ़ा रही है। उन्होंने मध्यप्रदेश को दूध उत्पादन में नंबर-1 राज्य बनाने का लक्ष्य बताया। इसके लिए किसानों को उन्नत नस्ल के पशुधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जगन्नाथ मंदिर के विकास के लिए 51 लाख रुपये की राशि भी प्रदान की। ग्वालियर मेले में अच्छी नस्ल की गाय-भैंसों की जानकारी दी गई। राज्य सरकार ने सभी विकासखंडों में गोवर्धन पूजा पर पशु प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। टेकनपुर के पशुपालक गोपाल कृष्ण को एक लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार मिला।

ये भी पढ़ें- भाईदूज के बाद बहनों को सौगात: सीएम ने लाडलियों के खाते में भेजे 1831 करोड़ रुपये, पिछोर के लिए की घोषणाएं
विज्ञापन


प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में 9 फीसदी के साथ देश में तीसरे स्थान पर है। प्रदेश को 'दूध कैपिटल' बनाना सरकार का संकल्प है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश को 1 लाख उन्नत नस्ल की बछिया उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है। राज्य में उज्जैन, इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में 10 हजार क्षमता की गोशालाएं तैयार की गई हैं। गोपालन से प्राकृतिक और जैविक खेती को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।
विज्ञापन


ग्वालियर में कृषि विकास और प्रतियोगिताएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों के बीच उन्नत नस्ल के पशु पालने के लिए स्वस्थ प्रतियोगिता का आह्वान किया। वृंदावन ग्रामों में पशुपालकों को ट्रैक्टर, बुलेट मोटरसाइकिल और स्कूटी जैसे नकद पुरस्कार मिले। उन्होंने कहा कि ग्वालियर आधुनिक खेती में अच्छा कार्य कर रहा है। यहां 619 फूड प्रोसेसिंग यूनिट संचालित हैं और 25 हजार से अधिक किसान प्राकृतिक खेती से जुड़े हैं। ग्वालियर अब आलू और मिलेट्स उत्पादन में भी अपनी पहचान बना रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें