फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंगलुरु में सीएम: मप्र में 7935 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त मिले, 18 हजार से ज्यादा नए रोजगार मिलें

Thu, 15 May 2025 05:47 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'परफॉर्म, रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म” के मूलमंत्र को आधार बनाकर हम आत्म-निर्भर भारत के संकल्प की पूर्ति की ओर तेजी से अग्रसर है। प्रदेश में उद्योगों की स्थापना और निवेश को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में निवेश आमंत्रित करने के लिए बुधवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ने बेंगलुरु में निवेशकों के साथ कई बैठकें व संवाद सत्र किए। इसमें उन्होंने कहा है कि व्यापारी और निवेशक मध्य प्रदेश आएं और उद्योग को बढ़ावा दें। आज मेड इन इंडिया का जमाना है। मध्य प्रदेश सरकार ने नई उद्योग केंद्रित नीतियां लागू की हैं। सभी जिलों में उद्योग प्रकोष्ठ खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि इंटरेक्टिव सेशन में विभिन्न निवेशकों से 7935 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इससे 18 हजार 975 नए रोजगार सृजित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'परफॉर्म, रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म” के मूलमंत्र को आधार बनाकर हम आत्म-निर्भर भारत के संकल्प की पूर्ति की ओर तेजी से अग्रसर है। प्रदेश में उद्योगों की स्थापना और निवेश को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। इस दिशा में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, राष्ट्रीय पर विभिन्न शहरों में किए गए रोड-शो और इंटरेक्टिव सेशन सहित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के माध्यम से हमने लोकल से ग्लोबल स्तर तक सफलतापूर्वक निवेश संवाद किया है। 
विज्ञापन


बेंगलुरु में दूसरी बार रोड शो
बेंगलुरु में दूसरी बार हुए रोड-शो और इंटरेक्टिव सेशन से निवेश और औद्योगिक विकास को नई गति मिली है। मध्य प्रदेश निवेशकों के लिए “प्रगतिशील, पारदर्शी और भरोसेमंद राज्य” के रूप में उभरा है।
सीएम ने कहा कि इंडस्ट्री शुरू करने के लिए मप्र में सिंगल विंडो सिस्टम लागू है। निवेशकों के लिए मुख्यमंत्री सहजता से उपलब्ध हैं। राज्य में पर्याप्त लैंड बैंक, पानी और बिजली उपलब्ध है। राज्य सरकार ने उद्योगपतियों को सब्सिडी के बैकलॉग का एक-एक रुपया लौटाया है। सरकार बड़े उद्योगों के साथ छोटे निवेशकों को भी प्रोत्साहन दे रही है। 
विज्ञापन


सिर्फ वादे नहीं किए, धरातल पर उतारा
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2025 में हमने केवल वादे नहीं किए, उन्हें धरातल पर भी उतारा गया है। वित्त वर्ष 2024-25 में 5260 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि बड़े उद्योगों और एमएसएमई को वितरित की गई है। प्रदेश में विभिन्न सेक्टरों में निवेश संवर्द्धन के लिये 18 नई औद्योगिक नीतियां लांच की गई, जो आज निवेश के लिये गेम चेंजर साबित हो रही हैं। 

एक माह में होगा रायसेन में रेल कोच निर्माण इकाई का भूमि-पूजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि एक माह में रायसेन जिले के उमरिया गांव में बीईएमएल की रेल कोच निर्माण इकाई के लिए भूमि-पूजन किया जाएगा। बीईएमएल ने लगभग 2 हजार करोड़ का निवेश करने का फैसला किया है। भविष्य में रेल के सभी कोच (डिब्बे) यहां बनने का काम करने का निर्णय लिया। 

शानदार प्रतिक्रिया मिली
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में निवेश को लेकर आज बेंगलुरु में आयोजित कार्यक्रम में शानदार प्रतिक्रिया मिली। सभी विभागों की दृष्टि से मध्यप्रदेश देश का सबसे तेजी से आगे बढ़ता राज्य है। एनर्जी, आइटी, रियल एस्टेट, रेडीमेड गारमेंट्स और टूरिज्म जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पर्यटन तो हमारा प्रिय निवेश क्षेत्र है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर निवेशक आ रहे हैं। 

इंटरैक्टिव सेशन में ये शामिल हुए
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के इंटरैक्टिव सेशन में टेक्सटाइल में बेस्ट कॉर्पोरेशन के एमडी आर राजकुमार, नॉइज समूह के डायरेक्टर मनीष सिंह चौहान, आईटी सेक्टर में एएनएसआर जीसीसी के सीईओ ललित आहूजा, ओरेकल कार्पोरेशन की नेशनल हेड (पॉलिसी) अश्लेशा खान्देपरकर, इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट्स सेक्टर में लैप इंडिया के एमडी सुमित मिश्रा, हिन्दुस्तान कोका कोला के सीईओ हर्ष भूटानी, हॉस्पिटालिटी सेक्टर में रॉयल ऑर्केड के संस्थापक एमडी चंदेर बालजी, जीआईबीएस बिजनेस स्कूल के संस्थापक एमडी रितेश गोयल और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में ग्रीनको के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बंडारू नरसिम्हा राव से वन-टू-वन चर्चा की।

250 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने भाग लिया
इंटरैक्टिव सेशन में उद्योग जगत के 250 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सत्र में प्रदेश निवेश संभावनाओं, नई निवेश नीतियों, इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर व्यापक प्रेजेंटेशन दिए गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें