फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHOPAL: हमीदिया का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम, मरीजों का जाना हाल-चाल, बनेगी एक और बिल्डिंग, डिमांड होगी पूरी

Mon, 22 Jul 2024 08:32 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सीएम डॉ. मोहन यादव सोमवार को हमीदिया अस्पाताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान सीएम ने मरीजों का हाल-चाल जाना और अस्पताल की व्यावस्थाओं को लेकर कई घोषाएं  की।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्चे को दुलार करते सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को अचानक हमीदिया अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमीदिया परिसर में एक और बिल्डिंग बनेगी। जो भी नई डिमांड है, सब पूरी होंगी। सीएम इस दौरान बच्चा वार्ड में भी पहुंचे और छोटे बच्चों को दुलार भी किया। सीएम ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनीत टंडन से अस्पताल में बनी अलग-अलग बिल्डिंग के संचालित विभिन्न डिपार्टमेंट्स के बारे में जानकारी ली। साथ ही हॉस्पिटल के इमरजेंसी एग्जिट और एंट्री को लेकर भी डॉक्टरों से चर्चा की। 

विज्ञापन


निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीदिया, प्रदेश का सबसे बड़ा शासकीय अस्पताल है। इस हॉस्पिटल में 2250 बेड तक की क्षमता है। 1800 तक बेड तैयार हैं। यह मरीजों को आने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्षा काल चल रहा है, वर्षा काल में हमारे जो रेगुलर मरीज आ रहे हैं, वो स्वाभाविक रूप से आएंगे, लेकिन मरीजों को आने में कोई कठिनाई न हो। डॉ. यादव ने कहा कि हमीदिया हॉस्पिटल प्रदेश का सबसे बड़ा हॉस्पिटल है, जिसकी अपनी क्षमता 2250 बेड की है। अभी करीब 1850 बेड तैयार हैं। इनमें करीब 1400 मरीज हैं। हमारा हॉस्पिटल का मैनेजमेंट चल रहा है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि इसमें किसी को कठिनाई नहीं आए। कुछ नए काम की दृष्टि से यहां मेरे पास प्रस्ताव भी आए हैं।

सीएम ने कर दी ये बड़ी घोषणाएं 
रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ रेस्पिरेटरी 35 करोड़, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और आर्थोपेडिक्स 42 करोड़ और कैंसर उपचार के लिए नई मशीनें 30 करोड़ रुपये के प्रस्ताव आए हैं। बोनमैरो सेंटर जल्दी प्रारंभ किया जाएगा। पीजी छात्रों के लिए नया छात्रावास ब्लॉक 20 करोड़ का, एमआरआई सिटी मशीन जल्द ही 20 करोड़ की आने वाली है। नया एकीकृत ओपीडी ब्लॉक 35 करोड़ का ये हाईराइज बिल्डिंग बनेगी, नया यूजी छात्रावास 17 करोड़ का बनेगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य के मामले में हमारी सरकार बहुत गंभीर
सीएम ने कहा कि विकास के मामले में, हेल्थ के मामले में हमारी सरकार बहुत गंभीर है। सरकार के द्वारा लगाए जाने वाले राशि का उपयोग प्रॉपर हो इससे जनता के बीच में एक विश्वास बनता है और सरकारी अस्पतालों में जनता का विश्वास भी है। हमारा प्रयास है कि इन सभी कामों में गुणवत्ता और दक्षता के साथ सभी अपनी ड्यूटी करें। समय-समय पर निरीक्षण करने से स्वाभाविक रूप से एक विश्वास बनता है। हॉस्पिटल एक ऐसा स्थान है, जहां जनता कष्ट में तुरंत दौड़कर आती है। अस्पताल सुविधाओं की दृष्टि से प्रॉपर काम करें। 

बेटा होने पर सीएम ने परिजनों को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अस्पताल के ब्लॉक-2 बिल्डिंग में स्त्री और प्रसूति रोग विभाग में पहुंचे। यहां वेटिंग एरिया में मरीजों के परिजन से बात की। एक महिला अटेंडर से उन्होंने पूछा, क्या हाल है अटेंडर ने जवाब दिया, बेटा हुआ है। सब ठीक है। इस पर सीएम ने कहा, अरे वाह बधाई आपको सीएम शिशु रोग विभाग में भी जाकर व्यवस्थाएं देखीं। सीएम ने पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे फ्लोर पर कई वार्ड में जाकर मरीजों के साथ उनके परिजनों से बातचीत की। अस्पताल प्रबंधन से इस बात पर भी चर्चा की कि अस्पताल में क्या सुविधाएं बढ़ाई जा सकती हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें