फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव का सख्त संदेश: हर जिला बने आर्थिक रूप से आत्म निर्भर, माफियाओं में दिखे शासन का भय

Wed, 27 May 2026 10:25 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में सुशासन, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने जिलों को अपनी अर्थव्यवस्था मजबूत करने और अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीएस ने वीसी से ली कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कलेक्टर, कमिश्नर और पुलिस अधीक्षकों की बैठक में सुशासन, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक जिला अपनी स्थानीय अर्थव्यवस्था विकसित करने की दिशा में ठोस और संवेदनशील प्रयास करे, ताकि आत्मनिर्भर जिला मॉडल को मजबूती मिल सके। मुख्य सचिव ने कहा कि लोक सेवा गारंटी, सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई ही सुशासन के वास्तविक पैमाने हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन से जुड़े मामलों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाए और हर शिकायत का समयसीमा में संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: स्वच्छता में MP ने मारी बाजी, सिटीजन फीडबैक में पूरे देश में नंबर-1 बना मध्यप्रदेश

तय समय में हो नामांतरण, सीमांकन
नामांतरण, सीमांकन और बंटवारे जैसे राजस्व मामलों को तय समय-सीमा में निपटाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी प्रकरण निर्धारित अवधि से बाहर नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  शिवराज के बंगले साइकिल लेकर पहुंची युवा कांग्रेस : बोले- 65 रुपए पेट्रोल पर साइकिल चलाने वाले अब खामोश क्यों?

अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में दिखे शासन का भय 
कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में शासन और प्रशासन का भय स्पष्ट दिखना चाहिए। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों और कलेक्टरों को अवैध खनन, भंडारण और परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की नियमित मासिक बैठकें हों और बिना नंबर प्लेट या अवैध रूप से खनिज परिवहन करने वाले वाहनों को राजसात कर त्वरित नीलामी की कार्रवाई की जाए। बालाघाट में रेत माफिया की हेड कॉस्टेबल को कुचलने की घटना पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए और वाहन मालिकों तक पर जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। 

ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड गेहूं खरीदी, 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन उपार्जन
विज्ञापन


पेयजल शिकायतों को प्राथमिकता पर हल करें 
मुख्य सचिव ने सीएम हेल्पलाइन के सभी प्रकरणों को शत-प्रतिशत अटेंड करने और पेयजल से जुड़ी शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नजूल नवीनीकरण कार्यों को जन-अभियान के रूप में तेज किया जाए। खरीफ सीजन की समीक्षा के दौरान उन्होंने खाद, बीज और उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता पर संतोष जताया। साथ ही निर्देश दिया कि वितरण व्यवस्था पूरी तरह ई-विकास पोर्टल के माध्यम से हो, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और भीड़ न लगे। उन्होंने किसानों को डीएपी के स्थान पर एनपीके उर्वरक अपनाने के लिए जागरूक करने और नरवाई जलाने की घटनाओं को कम करने हेतु व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें-  MP: परमाणु परियोजनाओं को गति देने के लिए राज्य स्तरीय समिति का गठन, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा होंगे अध्यक्ष

जिलों की अर्थव्यवस्था मजबूत करने करें प्रयास 
मुख्य सचिव ने कहा कि जिलों की अर्थव्यवस्था मजबूत करने के लिए कृषि, उद्यानिकी और उद्योग क्षेत्र में समन्वित प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि हर जिला एक जिला-एक उत्पाद के साथ एक अतिरिक्त उत्पाद भी चिन्हित करे। उन्होंने औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए जिलों में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने, भूमि उपलब्ध कराने और निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण बनाने पर बल दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना, जल आपूर्ति, स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि सभी कार्य संवेदनशीलता के साथ समय पर पूरे किए जाएं। स्वच्छता संबंधी सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। 

ये भी पढ़ें-  Twisha Sharma case: सास गिरिबाला की अग्रिम जमानत के खिलाफ पौने तीन घंटे हाईकोर्ट में चली सुनवाई, आदेश सुरक्षित

ब्लैक स्पॉट सुधारने के निर्देश दिए 
परिवहन विभाग की समीक्षा में उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में कमी को सकारात्मक बताया और ब्लैक स्पॉट सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही राहवीर योजना और राहत स्कीम को संवेदनशीलता से लागू करने पर जोर दिया। मुख्य सचिव ने जल गंगा संवर्धन अभियान को 21 जून से पहले पूरा करने, लंबित न्यायालयीन प्रकरणों के समाधान और समाधान समारोह में अधिकतम मामलों के निराकरण की तैयारी करने के निर्देश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें