फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10th Result 2024: भोपाल रीजन में 10वीं कक्षा में 90.58% बच्चे पास, 17 रीजन के रिजल्ट में 15वां नंबर रहा

Mon, 13 May 2024 04:15 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

सीएबीएसी ने सोमवार को 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें भोपाल रीजन में 90.58% बच्चे पास हुए है। रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। 
विज्ञापन
CBSE Class 10th Result 2024 - फोटो : Infographics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा के बाद 10वीं कक्षा का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम में फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का परीक्षा परिणाम 2.19 प्रतिशत अधिक है। भोपाल रीजन में 89.59 छात्र और 91.78 छात्राएं पास हुए है। भोपाल रीजन में 10वीं कक्षा में 112514 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इसमें 61801 छात्र और 50717 छात्राएं शामिल हुई। 15 फरवरी से 13 मार्च के बीच हुई। इसके रिजल्ट सोमवार को जारी हुए। इसमें 1 लाख 1 हजार 575 छात्र-छात्राएं पास हुए है। इसमें 55 हजार 170 छात्र और 46 हजार 405 छात्राएं है।  
विज्ञापन


सभी 17 रीजन का रिजल्ट 93.60 प्रतिशत रहा। पिछली बार से रिजल्ट 0.48 प्रतिशत अधिक है। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार 92.71 छात्र और 94.75 छात्राएं पास हुए है। सबसे ज्यादा रिजल्ट त्रिवेंद्रम रीजन का रहा है। यहां पर 99.75 प्रतिशत बच्चे पास हुए। दिल्ली ईस्ट रीजन में 94.45 प्रतिशत और दिल्ली वेस्ट रीजन में रिजल्ट 94.18 प्रतिशत रहा। 

वहीं, भोपाल रीजन में गर्वमेंट स्कूल का रिजल्ट 74.21 प्रतिशत, इंडीपेंडेंट स्कूल का 91.03 प्रतिशत, जेएनवी का 99.29 प्रतिशत और केंद्रीय विद्यालय का 98.25 प्रतिशत रिजल्ट रहा। कैटेगिरी के अनुसार मध्य प्रदेश में सामान्य कैटेगिरी के 93.97प्रतिशत, अनुसूचित जाति के 89.43 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति के 77.79 प्रतिशत और अन्य पिछड़ा वर्ग के 89.82 प्रतिशत बच्चे पास हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें