पदयात्रा में सीएम यादव के साथ शामिल महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
सरकार बहनों के साथ खड़ी
डॉ. यादव ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के हर निर्णय के साथ खड़ी है। उन्होंने संकेत दिया कि इस मुद्दे पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर निंदा प्रस्ताव भी लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह आक्रोश केवल भोपाल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे देश में पहुंचेगा।
ये भी पढ़ें-
धार में जमीनी विवाद में खूनी खेल: बेटे ने मां-बाप समेत भाई और भाभी पर किया चाकू से हमला, चाचा पर भी किया वार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने भी साधा निशाना
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि महिला आरक्षण कोई राजनीतिक विषय नहीं, बल्कि महिलाओं का अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने इस पर सहयोग नहीं किया और महिलाओं की उम्मीदों को ठेस पहुंचाई। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद राजनीतिक दलों ने इस पर बात भी की। लेकिन, जब फैसला लागू करने का समय आया, तो विपक्ष ने रोड़ा अटका दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने कुठाराघात किया। नारी शक्ति का योगदान भारत के इतिहास में दर्ज है।
ये भी पढ़ें-
छतरपुर में भीषण अग्निकांड: आग में जलकर राख हो गया नमकीन गोदाम, एक घंटे देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड; लोग भड़के
सीएम भी महिलाओं के साथ सड़क पर उतरें
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं गांव-गांव से पहुंचीं और हाथों में नारे लिखे पोस्टर लेकर पदयात्रा में शामिल हुईं। माहौल पूरी तरह आक्रोश और जोश से भरा रहा। मुख्यमंत्री स्वयं भी पदाधिकारियों और महिलाओं के साथ सड़क पर उतरे। इस दौरान मंच से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जहां गायिका अंबिका जैन अंबर ने गीतों के माध्यम से महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया।