सीएम मोहन यादव स्कूल का लोकार्पण करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
जनकल्याण के लिए समर्पित सरकार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यहां के सांदीपनि विद्यालयों में 90 प्रतिशत बच्चे प्राइवेट स्कूल छोड़कर आए हैं। राज्य सरकार विद्यार्थियों को 4 लाख साइकिलें बांट रही है। मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूल टॉपर बच्चों को स्कूटी दी जा रही है। प्रदेश के 5 लाख से अधिक स्व-सहायता समूहों की 65 लाख से अधिक बहनें सशक्त हुई हैं। प्रदेश में 12 लाख से अधिक लखपति दीदीयां हैं। अकेले सीहीर में 1 लाख से अधिक स्व-सहायता समूहों की दीदीयां हैं। राज्य सरकार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत विवाह के लिए 51 हजार रुपए की राशि दे रही है।
ये भी पढ़ें-
Mandla News: नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने सड़क पर की शैतानियत, चार लोगों को कुचला; एक की मौत तीन गंभीर घायल
सीएम की प्रमुख घोषणाएं
मुख्यमंत्री यादव ने आष्टा में नवीन आईटीआई की स्थापना, महाविद्यालय में कन्या छात्रावास निर्माण, नाला निर्माण, जावर में शहरी सौंदर्यीकरण, जिलास्तरीय अनुसूचित बालक-बालिका छात्रावास निर्माण, आष्टा में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नवीन भवन निर्माण, जावर महाविद्यालय में विज्ञान संकाय शुरू करने, गुराड़िया खुर्द बैराज निर्माण, दूधी नदी पर नय बैराज, नहर निर्माण, गीता भवन बनाने की घोषणा की।