फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: श्रद्धा मर्डर केस पर प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- लव अब जिहाद हो चुका, इसको मिटाना सबकी जिम्मेदारी

Thu, 24 Nov 2022 12:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

श्रद्धा मर्डर केस को लेकर बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, यह हत्याकांड एक योजना के तहत की गई। लव जिहाद का समाज में जहर फैल रहा है, वह देश के लिए एक कलंक है। इसको मिटाना और सभी को जागरूक करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रद्धा मर्डर केस अभी भी दिल्ली पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। दिल दहला देने वाले इस मामले से पूरा देश सकते में है। इसको लेकर राजनीति भी शुरू हो चुकी है। इस कड़ी में मध्यप्रदेश के भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का भी बयान आया है, जिसमें उन्होंने इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए लड़कियों को जागरूक करने की बात कही है।

विज्ञापन


साध्वी प्रज्ञा ने कहा, एक लड़की श्रद्धा, जिसके 35 टुकड़े करके फ्रिज में रखे और उसे एक-एक कर फेंका, वह एक योजना के तहत है। लव जिहाद का हमारे समाज में जहर फैल रहा है, वह देश के लिए एक कलंक है। इसको मिटाना और जागरूक करना, हम सबकी ज़िम्मेदारी है। क्योंकि हिन्दू कभी ऐसा नहीं करता है। इतनी विभत्स हत्या, इतनी नृशंसता, इतनी क्रूरता सिर्फ लव जिहाद वाले ही कर सकते हैं।

लड़कियों की जागरूक करना जरूरी...
उन्होंने कहा, हमें लड़कियों के अंदर यह चीज जगानी पड़ेगी कि आप हिन्दू हो तो हिंदुओं में ही शादी करो। लव कुछ नहीं होता है। लव तो अब जिहाद हो चुका है। पहले प्रेम होता था, प्रेम का मतलब समर्पण होता है। हम सन्यासी एक बात कहते हैं, हमारा जीवन इस प्रकार का हो जाता है कि जब हम प्रेम करते हैं तो अटूट प्रेम करते हैं और प्रभु को समर्पित हो जाते हैं। सांसद ठाकुर ने कहा, प्रेम की परिभाषा को लव कर दिया है और लव के आगे इसमें जिहाद जोड़ दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें