फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopol News: संस्कृति बचाओ मंच की स्कूलों को चेतावनी, जबदस्ती ना बनाएं बच्चों को सांता क्लॉस

Thu, 21 Dec 2023 04:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


भोपाल में क्रिसमस पर बच्चों को सांता क्लॉस बनाने को लेकर संस्कृति बचाओ मंच ने विरोध किया है। इसको लेकर उन्होंने स्कूलों को समझाइश दी है। 
विज्ञापन
चंद्रशेखर तिवारी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेकंड स्टॉप स्थित सेंट मैरी स्कूल पर संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के साथ कार्यकर्ताओं ने वहां की प्रिंसिपल को समझाइए दी और कहा कि आप जबरदस्ती सांता क्लॉस बच्चों को ना बनाएं। उन्होंने कहा इस प्रकार का अगर कोई आदेश अपने जारी किया है तो उसको तत्काल वापस लिया जाए। साथ ही चंद्रशेखर तिवारी ने यह भी कहा कि आप क्रिसमस पर 10 दिन की छुट्टी बच्चों को दे रहे हैं और हमारे  त्योहार पर आप सिर्फ दो दिन की छुट्टी देते हैं। दीपावली और होली और रक्षाबंधन कृष्ण जन्माष्टमी रामनवमी इत्यादि इत्यादि कोई भी त्यौहार हो आप सिर्फ दो दिन की छुट्टी देते हैं।
विज्ञापन


चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि उन्होंने स्कूल प्रबंधन से कहा कि स्कूल में 90% सनातन धर्मी हिंदू बच्चे पढ़ते हैं। उसके बावजूद आप इस प्रकार के फरमान जारी करते हैं, जिसका संस्कृति बचाओ मंच विरोध करता है। उन्होंने कहा कि क्या आपके स्कूल में  दीपावली मनाई जाती है। क्या आपके स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों को कृष्णा मनाया जाता है। क्या आपके यहां रामनवमी पर बच्चों को राम बनाया जाता है। क्या आपके यहां होली मनाई जाती है, नहीं मनाई जाती तो यह क्रिसमस ट्री का महत्व हमको ना समझाएं। हमारे यहां तुलसी की पूजा होती है। तुलसी का महत्व बताइए इस प्रकार समझाइश देकर और संस्कृति बचाओ मंच ने चेतावनी दी है कि भविष्य में अगर किसी भी प्रकार की कोई शिकायत आएगी तो हम प्रशासनिक स्तर पर आपके स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें