राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को पति मायके में आकर प्रताड़ित कर रहा है। इतना ही नहीं पत्नी के कब्जे से पति बच्ची को भी छीनना चाहता है। शादी के 11 साल बाद तक जब महिला ने अपना धर्म बदलकर मुस्लिम धर्म नहीं अपनाया तो पति ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया था। पीड़िता दो साल से भोपाल स्थित मायके में रह रही है। अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति माजिद के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 13 साल पहले महिला के साथ माजिद नाम के युवक ने प्रेम-विवाह किया था। शादी के बाद सब कुछ ठीक था। लेकिन कुछ साल बीतने के बाद माजिद पीड़िता पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगा। करीब दो साल पहले जब पीड़िता ने धर्म परिवर्तन करने के लिए पूरी तरह से मना कर दिया तो माजिद ने अपनी बहन तबस्सुम के साथ मिलकर उसे जमकर पीटा और घर से निकाल दिया। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है और 24 मार्च को भोपाल जिला अदालत में गवाही है।
यह भी पढ़ें: दहेज हत्या मामले में पति सहित पांच दोषियों को आजीवन कारावास, ये रहा पूरा मामला
समझौता करने के लिए बना रहा दबाव
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ सप्ताह से माजिद अब आए दिन मेरे मायके आता है और हत्या करने की धमकी देता है। माजिद दबाव बनाता है कि फिर से मेरे साथ रहो, धर्म परिवर्तन कर लो नहीं तो जिंदा नहीं बचोगी। आरोपी आए दिन उसकी मासूम बच्ची को भी साथ ले जाने का प्रयास करता है। इतना ही नहीं माजिद धर्म परिवर्तन नहीं करने पर घर से निकालने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने संबंधी कोर्ट में विचाराधीन प्रकरण में समझौता करने के लिए भी दबाव बना रहा है। पुलिस ने धमकी, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी यूपीएस चौहान ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: छठी बार नीलामी के लिए मजबूर आबकारी विभाग, 34 शराब दुकानों पर नहीं मिला खरीदार
अदालत के फैसले से पहले बेटी की कस्टडी चाहता है माजिद
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी माजिद कोर्ट के फैसले से पहले ही मासूम बेटी की कस्टडी चाहता है। वह चाहता है कि जब मासूम बेटी मेरे पास आ जाएगी तो यह भी मेरे साथ रहने को मजबूर हो जाएगी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मैं बेटी की कस्टडी अपने पास रखने के लिए कोर्ट से आग्रह किया है। मासूम बेटी के संबंध में अदालत का जो भी फैसला आएगा, उसे स्वीकार करेंगे, लेकिन माजिद अदालत का फैसला आने से पहले ही बेटी को अपने साथ ले जाना चाहता है।
डेढ़ दर्जन युवकों ने पॉश कॉलोनी में जमकर मचाया गदर, शराब पीने से मना करने पर बलवा
राजधानी के गांधी नगर स्थित एक पॉश कालोनी में बुधवार-गुरुवार की रात करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने जमकर हंगामा मचाया। स्थानीय लोगों ने उन्हें शराब पीने से मना किया था, जिसके बाद युवकों ने लाठी-डंडा लेकर लोगों के साथ मारपीट भी की। यह घटना कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें: 1200 करोड़ खर्च, नाले से नदी नहीं बन पाई कान्ह, अब 75 करोड़ और फूंकेंगे
जानकारी के अनुसार, फरियादी आनंद टहलानी (42) आर्चेज मैजिस्टिक कालोनी में रहते हैं और एक निजी बैंक में नौकरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रंगपंचमी की शाम को कुछ युवक कॉलोनी के गेट पर बैठकर शराब पी रहे थे, जिससे आने-जाने वालों को परेशानी हो रही थी। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो सभी युवक वहां से चले गए। देर रात वह अपने पंद्रह से बीस साथियों को लेकर वापस लौटे और कालोनी वालों के साथ गाली-गलौज करने लगे। यह युवक अपने हाथों में लाठी-डंडे भी लिए हुए थे। स्थानीय लोगों ने जब घर के बाहर निकलकर उनका विरोध किया तो युवक उन्हें मारने के लिए दौड़े। करीब आधा घंटे तक सभी युवक पूरी कालोनी में उत्पात मचाते रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी युवक वहां से भाग निकले। कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे देखने के बाद पुलिस ने करीब बीस अज्ञात युवकों के खिलाफ गाली-गलौज और बलवा करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
सफर के दौरान चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार
सफर के दौरान यात्रियों का सामान चोरी करने वाले एक बदमाश को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार का रहने वाला है और गिरोह बनाकर वारदातों को अंजाम दे रहा था। उसके पास से चोरी का कुल सवा दो लाख रुपए का माल बरामद हुआ है। प्रारंभिक पूछताछ में कुल चार वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस उसके गिरोह में शामिल अन्य साथियों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार एसपी रेल राहुल कुमार लोढ़ा ने ट्रेनों में होने वाली चोरी की वारदातों को रोकने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: दर्दनाक सड़क हादसा, नवविवाहित युवक की मौत, परिवार सदमे में
इसी तारतम्य में जीआरपी इटारसी को सूचना मिली कि भोपाल छोर स्थित हनुमान मंदिर के पास एक संदेही युवक बैठा हुआ है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपीट की टीम ने संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम दीपक कुमार (38) निवासी ग्राम झिटकिया, थाना महेशखूंट, जिला खगडिय़ा बिहार बताया। उससे इटारसी आने का कारण पूछा तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया।
थाने लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने चलती ट्रेनों में सफर के दौरान सोते हुए यात्रियों का सामान चोरी करना स्वीकार किया। उसके बाद पुलिस उसे लेकर किराए के मकान पर पहुंची, जहां से चोरी के 4 मोबाइल फोन और सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब सवा दो लाख रुपये का माल बरामद हुआ। आरोपी बिहार के अन्य साथियों के साथ मिलकर ट्रेनों में वारदात करता था। उसके साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
डेढ़ लाख का मोबाइल लूटकर बदमाशों ने किया पथराव
भोपाल रेलवे स्टेशन के पास बदमाश ने कोच के गेट पर खड़े एक युवक के हाथ से डेढ़ लाख रुपये कीमत का मोबाइल फोन झपट लिया। युवक ने जब शोर मचाया तो बदमाश के साथियों ने पथराव कर दिया। जानकारी के अनुसार राजस्थान निवासी चुन्नीलाल चौधरी (25) जोधपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर कर रहे थे। ट्रेन जब भोपाल स्टेशन पर पहुंचने वाली थी, तभी ट्रैक के किनारे तीन-चार युवक खड़े दिखाई दिये।
इस दौरान एक बदमाश ने उनके हाथ पर झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीन लिया। चुन्नीलाल ने शोर मचाया तो बदमाश के साथियों ने पथराव किया और वहां से भाग निकले। रात होने के कारण वह बदमाशों का पीछा नहीं कर पाए। इधर काकड़ा अभिनव होम्स में रहने वाली सुषमा शर्मा (62) ओवरनाइट एक्सप्रेस में मदन महल से इंदौर की यात्रा कर रही थी। इस दौरान उन्होंने अपनी लेडीज पर्स सीट पर रखा था। सुबह करीब चार बजे उनकी नींद खुली तो पर्स गायब था। चोरी गए पर्स में चार हजार रुपए नकद, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, कान के टाप्स और घर की चाबियां समेत करीब चालीस हजार का सामान रखा था।
यह भी पढ़ें: तहसील आए बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत के बाद वकीलों का प्रदर्शन, शहडोल-रीवा मार्ग पर एक घंटे लगा जाम
भोपाल निवासी शालिनी बागड़े अपने पति किशोर के साथ हरिद्वार सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नासिक से भोपाल की यात्रा कर रही थी। भोपाल स्टेशन पर ट्रेन से उतरे के बाद वह प्लेटफार्म क्रमांक एक स्थित एस्केलेटर के पास पहुंची तो बैग की चैन खुली दिखी। बैग के अंदर एक छोटा डिब्बा रखा हुआ था, जो चोरी हो चुका था। चोरी गए डिब्बे के अंदर करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवरात रखे हुए थे। जीआरपी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।