फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: हम भी कुछ कम नहीं, मुस्लिम कांग्रेसी भी आस्था दिखाने में पीछे नहीं, जानें अब किस कांग्रेस नेता का...

Wed, 18 Sep 2024 04:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

ईद की सैवय्यों से भले परहेज कर जाएं, लेकिन श्रीगणेश आरती में खुद को आगे दिखाने वाले ऐसे कांग्रेसी नेताओं के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
पूजा करते नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा से जुड़े मुस्लिम नेताओं की कम समझ और अक्ल कही जा सकती है कि वे अपने सियासी आकाओं को खुश करने में धार्मिक चोला बदलने को उत्साहित नजर आ रहे हैं। लेकिन खुद को धर्म निरपेक्ष और सर्व धर्म समभाव के नाम से मशहूर रखने वाली कांग्रेस के साथ भी ऐसे "चोला वीरों" की कमी नहीं है। ईद की सैवय्यों से भले परहेज कर जाएं लेकिन श्रीगणेश आरती में खुद को आगे दिखाने वाले ऐसे कांग्रेसी नेताओं के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। किसको खुश करना चाहते हो... के सवालों के साथ कौम की नजरें इनकी तरफ उठी हुई हैं।

विज्ञापन


राजधानी में कांग्रेस की सियासत से जुड़े सैयद साजिद अली (राजीव गांधी कॉलेज) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे गणेश वंदना और आरती उतारते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी मौजूद हैं। साजिद के बारे में सोशल मीडिया पर अब यह चर्चाएं तेज हैं कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी वे हिंदू आस्थाओं वाले त्योहारों और कार्यक्रमों में शामिल होकर सनातन परंपरा की क्रियाएं करते नजर आते रहे हैं।

हो जा एक का....
वैसे तो हिंदुस्तान गंगा जमुनी तहजीब का गहवारा रहा है। हिंदू और मुस्लिम एक दूसरे के त्योहारों और खुशियों में शामिल रहे हैं। लेकिन जब बात धार्मिक आस्थाओं की है तो इसके लिए किसी भी व्यक्ति से यही अपेक्षा की जाती है कि वह किसी एक धर्म का पक्का और सच्चा अनुयाई रहे। साजिद अली के मूर्ति पूजा को इस्लाम धर्म के प्रावधानों के विपरीत मानते हुए उनके इस उपक्रम को गलत करार दिया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय का कहना है कि भाईचारा प्रदर्शित करने के मायने यह नहीं हैं कि अपने मजहब की मान्यताओं को दरकिनार रखकर काम किया जाए।
विज्ञापन


कांग्रेस का सॉफ्ट हिंदुत्व 
पिछले कुछ समय से कांग्रेस भी भाजपा की राह पर चलते हुए सॉफ्ट हिंदुत्व की राजनीति कर रही है। लेकिन भाजपा ने अपने साथ जुड़े मुस्लिम कार्यकर्ताओं से कभी हिंदू रीति रिवाज अपनाने की अपेक्षा नहीं की। ऐसे में कांग्रेस के मुस्लिम नेताओं का यह तरीका अब कांग्रेस की रीति नीति पर भी सवाल उठा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें