फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: चौथी कक्षा की छात्रा को मनचला कर रहा था परेशान, कामकाजी युवती को परिचित ने रास्ता रोककर दी धमकी

Tue, 18 Apr 2023 10:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में एक चौथी कक्षा की छात्रा को मनचला युवक परेशान कर रहा था। वहीं, एक कामकाजी युवती को उसकी पहचान का युवक रास्ता रोककर धमकी दिया। इन दोनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में चौथी कक्षा की छात्रा को रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। वहीं, चूनाभट्टी में एक कामकाजी युवती को परिचित ने रास्ता रोककर धमकी दी है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रातीबड़ पुलिस के अनुसार, चौथी कक्षा की छात्रा की परीक्षा चल रही है। सोमवार को वह परीक्षा देकर लौट रही थी, तभी रास्ते में राहुल सिंह नाम का युवक मिला और उसका रास्ता रोककर अश्लील हरकतें करने लगा। राहुल सिंह पहले भी नाबालिग का रास्ता रोककर छेड़छाड़ कर चुका था। सोमवार को आरोपी ने नाबालिग का हाथ पकड़ लिया। नाबालिग के चिल्लाने के कारण आरोपी ने उसका हाथ छोड़कर धमकी देते हुए चला गया। पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को घटना बताई और शाम को थाने पहुंचकर छेड़छाड़ का मामला दर्ज करा दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

इधर, चूनाभट्टी थाना क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय युवती एक निजी कंपनी में काम करती है। वह सुमित यादव को कुछ सालों से जानती है। युवती की उससे दोस्ती थी, लेकिन उसकी हरकतों की वजह से वह बात करना बंद कर दिया। सोमवार को आरोपी ने युवती का पीछा कर उसका रास्ता रोका और कार्यालय जाने से मना किया। पीड़िता ने जब उसकी बात नहीं मानी तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें