राजधानी भोपाल में भी गाड़ियों की खरीदी में उछाल आया है। जीएसटी रिफॉर्म के पहले दिन भोपाल के शोरूम में कस्टमरों की भीड़ देखी गई, जिससे गाड़ियों की बिक्री में वृद्धि की उम्मीद है। गाड़ियों के रेट कम होने से ग्राहकों को फायदा हो रहा है, और वे गाड़ियों की खरीदी के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं।
जीएसटी में सुधार के बाद गाड़ियों के रेट में कमी आई है, जिससे देशभर में जहां गाड़ियों की खरीदी बढ़ी है, वहीं राजधानी भोपाल में भी गाड़ियों की खरीदी में उछाल आया है। जीएसटी रिफॉर्म के पहले दिन भोपाल के शोरूम में कस्टमरों की भीड़ देखी गई, जिससे गाड़ियों की बिक्री में वृद्धि की उम्मीद है। गाड़ियों के रेट कम होने से ग्राहकों को फायदा हो रहा है, और वे गाड़ियों की खरीदी के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं। इससे आटोमोबाइल उद्योग में वृद्धि की संभावना है, और ग्राहकों की मांग में वृद्धि के कारण गाड़ियों की बिक्री में और वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
20 साल में सबसे ज्यादा बिक्री की उम्मीद
शोरूम के असिस्टेंट मैनेजर यशवंत बोध ने बताया कि पिछले 20 साल में इस तरह का धंधा नहीं देखा। सुबह से ही टाइम नहीं मिल रहा है। गाड़ियों की लगातार बुकिंग हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया है। उनका कहना है कि जीएसटी के रेट कम होने से लोगों को काफी फायदा हुआ है। यही वजह है कि लोग टू व्हीलर की जगह फोर व्हीलर खरीदने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
80 हजार का हुआ फायदा
शोरूम में गाड़ी खरीदने पहुंचे शिवनारायण मीणा ने बताया कि जीएसटी के रेट कम होने से मन बना और गाड़ी लेने आ गए। उन्होंने बताया कि मुझे करीब 80,000 रुपए का फायदा हो रहा है। उन्होंने बताया पहले से गाड़ी खरीदने की कोई प्लानिंग नहीं थी जब पता चला कि जीएसटी कम हो रही है और गाड़ी सस्ती होगी तो हमने कहा कि एक गाड़ी लेना चाहिए।
ओम प्रकाश
गाड़ी सस्ती हुई तो शाजापुर से पहुंचे भोपाल
शाजापुर से भोपाल गाड़ी लेने पहुंचे किसान ने बताया कि गाड़ी सस्ती हुई है इसीलिए तो हम गाड़ी लेने आए हैं। पहले भी आए थे महंगी लग रही थी इसलिए वापस चले गए थे। अब सस्ती हुई है इसलिए शाजापुर से भोपाल गाड़ी लेने आए हैं। उन्होंने बताया कि मुझे 65,000 का फायदा हो रहा है।
10% की छूट बड़ा अमाउंट होता है
भोपाल के धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जीएसटी में जो सुधार हुए हैं उससे लोगों को करीब 10% की छूट दी जा रही है जो कि बहुत बड़ा अमाउंट होता है। इससे पहले 28% जीएसटी ली जा रही थी जो अब 18% कर दी गई। उन्होंने कहा निश्चित तौर पर गाड़ियों की खरीदी बढ़ेगी। एक सामान्य परिवार के लिए बड़ा लाभ है।