भोपाल में शुक्रवार को धार्मिक, सामाजिक और खेल गतिविधियों का संगम रहेगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप के समापन समारोह में शामिल होंगे, वहीं छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होगी। इसके अलावा कोरोना योद्धाओं के प्रस्तावित आंदोलन को लेकर भी शहर में हलचल रहेगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप समापन समारोह सीएम होंगे शामिल
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार सुबह 10:40 बजे प्रकाश स्विमिंग पूल पहुंचेंगे। यहां 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11:40 बजे शिवपुरी के लिए रवाना होंगे। पिछोर में लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त अंतरित करेंगे। इसके बाद ग्वालियर में पशुपालन सम्मेलन और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रात करीब 7:20 बजे भोपाल लौटेंगे।
आज से छठ महापर्व: नहाय-खाय के साथ शुरुआत
राजधानी में शुक्रवार से चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत होगी। प्रेमपुरा, नीलबड़ और बड़ा तालाब स्थित शीतलदास की बगिया सहित शहर के 54 घाटों पर आयोजन होंगे। नगर निगम ने घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और पेयजल की व्यवस्था की है। शीतलदास की बगिया में 2100 दीपों से दीपदान भी किया जाएगा।