कांग्रेस ने मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक अभियान चलाने की तैयारी की है। इसके तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस और अन्य संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से पार्टी जनता के बीच जाएगी। अभियान का प्रमुख मुद्दा मतदाता सूची में नाम कटने और मतदाता सूची की प्रक्रिया से जुड़ी शिकायतें हैं। इसमें अब पार्टी अगले चरण में गांवों में चारपाई पर चौपाल लगातार सीधा संवाद करेंगी, पर्चे बांटेगी और उन मतदाताओं की सूची तैयार करेगी जिनके नाम कथित तौर पर लिस्ट से हटाए गए। इसके लिए ब्लॉक लेवल एजेंट गड़बड़ियों की जानकारी जुटाएंगे।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गांधी सभागार में रविवार को सुबह 11 बजे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य बालासाहेब थोरात, विधायक रजनीश सिंह, भोपाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना और भोपाल ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अनोखी पटेल पत्रकारों को संबोधित करेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अभय दुबे पत्रकार वार्ता करेंगे।
ये भी पढ़ें-
भोपाल की बड़ी खबरें: दीपम रायचूरा पर FIR, निगम में कमीशन पर घमासान, त्यौहारों से पहले मिलावटखोरों पर कार्रवाई
2. विद्युत अभियंताओं का 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन
मध्यप्रदेश विद्युत मंडल पत्रोपाधि अभियंता संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 25 अक्टूबर को भोपाल में प्रदर्शन की घोषणा की है। संघ की मांगों में पदोन्नति और वेतनमान में समानता से जुड़े मुद्दे शामिल बताए गए हैं। गोविंदपुरा में प्रस्तावित प्रदर्शन में प्रदेशभर के कर्मचारियों के आने की संभावना हैं। अभियंताओं को समयबद्ध पदोन्नति, रिक्त पदों पर नियुक्ति, वेतन विसंगति दूर करने, संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, तकनीकी जांच के बाद ही कार्रवाई और विभागीय कार्रवाई में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग।
ये भी पढ़ें-
मध्यप्रदेश: विंध्य-बुंदेलखंड को रेल कनेक्टिविटी की सौगात, सीधी पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा
3. सीएम मोहन यादव सुशासन संवाद कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को शहडोल और बड़वानी जिले के दौरे पर रहेंगे। दिन की शुरुआत भोपाल में सुशासन संवाद 3.0 कार्यक्रम से होगी। इसके बाद वे शहडोल के जयसिंहनगर में तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे और विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे। शाम को बड़वानी जिले के ग्राम कलाल्दा पहुंचकर गायत्री धाम में विद्यार्थियों और गायत्री परिवार के सदस्यों से संवाद करेंगे। यहां आदिवासी लोकनाटक, मलखंब प्रदर्शन और गौशाला का अवलोकन भी प्रस्तावित है। रात में शरद उत्सव और वरला में शिवपंथी नशामुक्ति कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे गायत्री धाम में रात्रि विश्राम करेंगे।