फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में आज: जनगणना अधिकारियों का प्रशिक्षण, भारत-जापान में हॉकी मुकाबला; जलकर वसूली पर कांग्रेस का विरोध

Wed, 25 Nov 2026 09:13 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों के तहत आज कलेक्टरों, संभागायुक्तों और नगर निगम आयुक्तों का प्रशिक्षण होगा। वहीं महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-जापान का मुकाबला होगा। जलकर वसूली के मुद्दे पर कांग्रेस पार्षद दल प्रेस वार्ता करेगा।
 
विज्ञापन
भोपाल में आज खास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनगणना के लिए कलेक्टरों और संभागायुक्तों का प्रशिक्षण
विज्ञापन

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों के तहत भोपाल के आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में वरिष्ठ अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसमें कलेक्टर (प्रमुख जनगणना अधिकारी), संभागायुक्त (संभागीय जनगणना अधिकारी), नगर निगम आयुक्त (अतिरिक्त प्रमुख जनगणना अधिकारी) और जिला जनगणना अधिकारी शामिल होंगे। प्रशिक्षण में मुख्य सचिव, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, भारत सरकार के जनगणना महानिदेशालय के उप महानिदेशक विश्वजीत दास और जनगणना निदेशक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें- एमपी: भोपाल-विदिशा के बीच 1757 करोड़ से बनेगा फोरलेन, गंजबासौदा को तीन बड़ी सड़कों की सौगात
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत-जापान का मुकाबला
महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज शाम 7 बजे भारत और जापान की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अपराजित रही हैं। लीग चरण में भारतीय टीम का यह आखिरी मुकाबला होगा। भारत जीत के साथ अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगा। इस मुकाबले के बाद अगले दौर की तस्वीर भी काफी हद तक साफ हो जाएगी। 

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: प्रदेश पांच लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को राहत, सीएम बोले- किसी की नौकरी नहीं जाएगी

जलकर वसूली के विरोध में कांग्रेस पार्षद दल की प्रेस वार्ता
भोपाल नगर निगम की जल वितरण व्यवस्था और जलकर वसूली का काम निजी कंपनी को सौंपने के फैसले के विरोध में कांग्रेस पार्षद दल आज दोपहर 1 बजे प्रेस वार्ता करेगा। कांग्रेस पार्षदों का आरोप है कि सिक्योरिटी एजेंसी को निगम परिषद के प्रस्ताव लाए बगैर ठेका दे दिया।  जहां लोगों से 250 रुपये जलकर लिया जाना चाहिए, वहां 700 रुपये तक की वसूली की जा रही है। इस कथित अतिरिक्त वसूली के विरोध में पार्षद दल अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जवाब मांगेगा। प्रेस वार्ता अटल भवन के प्रथम तल स्थित कांग्रेस पार्षद दल कक्ष में होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें