भाजपा की ओर से लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ के संकल्प के साथ सुबह 10 बजे विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। यह टीटी नगर स्थित प्लेटिनम प्लाजा के अटल पथ से शुरू होकर रोशनपुरा पहुंचेगी। इसमें केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। पार्टी ने इसमें करीब एक लाख लोगों की सहभागिता का लक्ष्य रखा है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारी संगठनों और खेल संगठनों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।
ये भी पढ़ें-
एमपी: सीएम ने पुलिस अफसरों की लगाई क्लास, बोले- अवैध शराब, रेत और ड्रग्स का कारोबार बिल्कुल नहीं चलेगा
रेलवे महाप्रबंधक सांसदों के साथ करेंगे बैठक
पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक की भोपाल मंडल के सांसदों के साथ बैठक दोपहर 12.30 बजे होटल ताज लेक फ्रंट में होगी। इसमें रेलवे की वर्तमान परियोजनाओं, यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। सांसद क्षेत्रीय जरूरतों के अनुसार रेल सुविधाओं के विस्तार और नई सुविधाएं शुरू करने के सुझाव देंगे।
ये भी पढ़ें-
MP: मामे खान के 'केसरिया बालम' और सूफियाना गीतों ने बांधा समां, लोक-जनजातीय नृत्यों के साथ राज्योत्सव का समापन
वेतन और नियमितीकरण के लिए सफाईकर्मियों की हड़ताल
प्रदेशभर के सफाईकर्मी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को हड़ताल और प्रदर्शन करेंगे। भोपाल में मंगलवार को सफाईकर्मियों ने जहांगीराबाद चौराहे पर जाम लगाकर विरोध जताया था। हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था और कचरा उठाने की व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।
ये भी पढ़ें-
मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की जीत तय, दो अन्य उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पर एफआईआर और लोकायुक्त जांच की मांग
पर्यावरण एवं वन्यजीव कार्यकर्ता अजय दुबे सुबह 11.30 बजे नाइन मसाला रेस्टोरेंट में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर अनिरुद्ध मुखर्जी की कथित अवैध पदस्थापना और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप उठाए जाएंगे। आयोजक की ओर से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और लोकायुक्त जांच की मांग की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले से जुड़े दस्तावेज और साक्ष्य साझा करने की बात कही गई है।
ये भी पढ़ें-
एमपी: राजभवन के 2011 से भेजे गए पत्रों का होगा निरीक्षण, हाईकोर्ट ने आरटीआई कार्यकर्ता अजय दुबे को दी अनुमति