फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल के टीआई रूपेश दुबे ने पत्नी से विवाद के बाद खाया जहर, आईसीयू में भर्ती

Mon, 21 Jul 2025 09:21 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के निशातपुरा थाने में पदस्थ थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने शनिवार देर रात पत्नी से फोन पर विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। दुबे की हालत गंभीर है और उन्हें भोपाल के नेशनल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
भोपाल के टीआई रूपेश दुबे ने पत्नी से विवाद के बाद खाया जहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में निशातपुरा थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने शनिवार देर रात पारिवारिक विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में भोपाल के नेशनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे आईसीयू में हैं। जानकारी के अनुसार, दुबे का पत्नी से फोन पर विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन


रूपेश दुबे वर्तमान में निशातपुरा थाने के प्रभारी हैं और थाने के पास ही एक किराये के कमरे में रहते हैं, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे कोलार स्थित उनके निजी मकान में रहते हैं। शनिवार रात पत्नी से फोन पर विवाद के बाद दुबे ने घर न आने की बात कही, जिसके बाद उन्होंने जहर खा लिया। पत्नी को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत थाने के स्टाफ को सूचना दी और थाने की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी देर रात अस्पताल पहुंचे और टीआई दुबे की हालत पर नजर बनाए हुए हैं। शहर के कई थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। दुबे के कई बैचमेट्स भोपाल के विभिन्न थानों में पदस्थ हैं, जिनमें टीआई मनीषराज सिंह भदौरिया और सुधीर अरजरिया भी शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें; मध्य प्रदेश में कमजोर पड़ा सिस्टम,भारी बारिश से राहत, 23 जुलाई से फिर शुरू होगा तेज बारिश का दौर
विज्ञापन


पारिवारिक विवाद बना आत्मघाती कदम की वजह
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, टीआई दुबे और उनकी पत्नी के बीच पिछले कुछ महीनों से मतभेद चल रहे थे। पारिवारिक कलह के चलते ही वे थाने के पास अलग किराए के कमरे में रह रहे थे। पहले भी दोनों के बीच विवाद की खबरें सामने आ चुकी हैं, हालांकि तब अधिकारियों की मध्यस्थता से मामला शांत हो गया था। शनिवार रात भी विवाद के दौरान दुबे ने जहर खाकर आत्महत्या करने की धमकी दी और जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। इसके बाद उनकी पत्नी कोलार से बच्चों के साथ निशातपुरा पहुंचीं और तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। फिलहाल पुलिस अधिकारी उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मामले की गंभीरता को देखते हुए पारिवारिक कारणों की भी गहराई से जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें