फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाई, भोपाल के यात्रियों को भी मिलेगा लाभ

Tue, 01 Jul 2025 03:31 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-पुणे-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन को यात्रियों की बढ़ती मांग के मद्देनज़र विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। बीना, विदिशा, रानी कमलापति, नर्मदापुरम एवं इटारसी के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। 
 
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेनों में बढ़ती वेटिंग के बीच रेल प्रशासन ने स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन की अवधि को बढ़ा दी है। दरअसल गाड़ी संख्या 01922/01921 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-पुणे-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन को यात्रियों की बढ़ती मांग के मद्देनज़र विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। इस स्पेशल ट्रेन के विस्तार से पश्चिम मध्य रेल के बीना, विदिशा, रानी कमलापति, नर्मदापुरम एवं इटारसी के स्टेशनों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


31 दिसंबर तक चलेगी गाड़ी 
 गाड़ी संख्या 01922 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से 2 जुलाई 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक 27 फेरों के लिए चलती रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01921 पुणे-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को पुणे स्टेशन से 3 जुलाई 2025 से 1 जनवरी 2026 तक 27 फेरों के लिए किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-पीएम मोदी बोले- 'जन-भागीदारी से जल गंगा संवर्धन अभियान बना जन-आंदोलन', नदियां साफ होंगी; और क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही दिशाओं में चलेगी गाड़ी 
यह गाड़ी दोनों दिशाओं में ललितपुर, बीना, विदिशा, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, अहमदनगर एवंदौंड कॉर्ड लाइन पर ठहराव लेती है। स्पेशल ट्रेन के समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे के आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी ली जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें