फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: लॉज में ठहरे मार्केटिंग कर्मी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, बोतल मारकर की थी हत्या

Thu, 21 Dec 2023 06:39 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

शराब पाटीं के दौरान हुए विवाद में मार्केंटिंग कर्मी की हत्या कर भागे आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया। वह मुंबई भाग गया था, पुलिस ने वहीं से उसे दबोच लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के हनुमानगंज स्थित सपना लॉज ठहरे मार्केंटिंग कर्मी की हत्या कर फरार हुए आरोपी को भोपाल पुलिस ने मुंबई से दबोच लिया है। आरोपी ने लॉज में मृतक के साथ शराब पीने के दौरान हुए विवाद में कांच की बोतल से हमला कर दिया था। हमले में मैनेजर की मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपी लॉज छोड़कर भाग निकला था। पुलिस ने अनेक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक अमनदीप सिंह (44) विकास कुंज त्रिलंगा शाहपुरा का रहने वाला था। वह एक निजी कंपनी में मार्केटिंग का काम करता था। उसके परिवार में 24 और 22 साल की दो बटियां और नौ साल का बेटा है। अमनदीप की पत्नी का वर्ष 2018 में निधन हो चुका है। पारिवारिक विवाद के चलते वह ज्यादातर बच्चों से अलग रहता था। वह पिछले करीब डेढ़ महीने से भोपाल के नादरा बस स्टैंड के पास स्थित सपना लॉज के कमरा नंबर 102 में रह रहा था। चार दिसंबर इसी लॉज में अमनदीप के कमरे के पास वाले कमरे में नितेश उर्फ नेती वल्लभ बृजवासी (36) निवासी नैनीताल उत्तराखंड भी ठहरा हुआ था। एक ही लॉज में अगल-बगल रहने के कारण दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। दोनों साथ में शराब पार्टी भी करने लगे थे। 

अमनदीप के गिरने की सूचना देकर भागा था
12 दिसंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे नितेश सामान लेकर नीचे उतरा और लॉज मैनेजर को बताया कि अमनदीप अपने कमरे में गिर गया है। लॉज के मैनेजर और स्टाफ अमनदीप के कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ हालत में मिला। उसके हाथ में धारदार हथियार का निशान था और अधिक मात्रा में खून बह चुका था। मैनेजर ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही अमनदीप को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जब लॉज के कमरे पर पहुंची तो घटनास्थल पर शराब की एक फूटी हुई कांच की बोतल मिली। पुलिस ने संदेह के आधार पर नितेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने फरार आरोपी को पकड़ने के लिए दो अलग-अलग टीमें बनाई। एक टीम छतरपुर भेजी गई, जिसने दर्जनभर से ज्यादा होटल और लॉज की जांच की। दूसरी टीम ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों समेत अन्य इलाकों में छानबीन की। इसी बीच तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर द्वारा दी गई जानकारी के बाद एक टीम मुंबई भेजी गई, जिसने नितेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने शराब पाटीं के दौरान हुए विवाद में अमनदीप की हत्या करने की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें